परेशानी: इनकम टैक्स की नई वेबसाइट बनी मुसीबत, लॉगिन में ही आ रही दिक्कत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Jun 2021 10:05 AM IST
सार

इंफोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीण राव ने कंपनी की हाल ही में संपन्न हुई 40वीं वार्षिक आम बैठक में इस मुद्दे पर बात की और कहा कि कंपनी नए आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल की दिक्कतों को दूर करने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
efiling 2.0 portal lot of error including OTP password and more DTPA wrote to finance minister
e-filing portal 2.0 - फोटो : Twitter

    विस्तार

    इनकम टैक्स की नई वेबसाइट हाल ही में लॉन्च हुई है। सरकार का दावा था कि नई वेबसाइट पुराने के मुकाबले अच्छे तरीके से काम करेगी, लेकिन नई वेबसाइट की हालत पुरानी से भी ज्यादा खराब है। इनकम टैक्स की नई वेबसाइट में 40 से भी अधिक दिक्कतें हैं जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्रालय और इंफोसिस की आज यानी 22 जून को एक बैठक होने वाली है। बता दें कि ई-फाइलिंग 2.0 को इसी महीने की शुरुआत में सात जून को लॉन्च किया गया है। नई वेबसाइट को लेकर डायरेक्ट टैक्सेज प्रोफेशनल्स एसोसिएशंस (DTPA) ने भी वित्त मंत्री से शिकायत की है। एसोसिएशंस ने रविवार को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है।

    इनकम टैक्स की वेबसाइट ई-फाइलिंग 2.0 में लोगों को लॉगिन से लेकर, ओटीपी, पासवर्ड रीटेल, डाटा बैकअप आदि जैसी कई दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा कई लोगों ने शिकायत की है कि फॉरगेट पासवर्ड भी काम नहीं कर रहा और ना ही आईटी रिटर्न पीटीएफ में डाउनलोड हो रहा है। कई लोगों ने कैप्चा को लेकर भी शिकायत की है।

    विज्ञापन

    इस समस्या को लेकर इंफोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीण राव ने कंपनी की हाल ही में संपन्न हुई 40वीं वार्षिक आम बैठक में इस मुद्दे पर बात की और कहा कि कंपनी नए आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल की दिक्कतों को दूर करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा हम नए ई-फाइलिंग पोर्टल के कारण लोगों को हुई शुरुआती दिक्कत से बहुत चिंतित हैं और सभी दिक्कतों को जल्द-से-जल्द दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए पोर्टल की लॉन्चिंग के महज 15 घंटे के अंदर ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया था, 'बहुप्रतीक्षित ई-फाइलिंग पोर्टल 2.0 को कल रात 20:45 बजे लॉन्च हो गया है। मैंने भी इसमें कुछ कमियों को देखा है। आशा है कि @Infosys और @NandanNilekani प्रदान की जा रही इस सेवा से हमारे करदाताओं को निराश नहीं करेंगे।' उन्होंने इंफोसिस को नए पोर्टल की कमियों को तेजी से दूर करने का निर्देश भी दिया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें