मेड इन इंडिया: VingaJoy ने लॉन्च किया नया वायरलेस स्पीकर, FM रेडियो का भी मिलेगा सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Jun 2021 05:53 PM IST
सार

घरेलू मोबाइल एक्सेसरी एवं इलेक्ट्राॅनिक्स ब्रांड VingaJoy ने बाजार में अपना एक नया वायरलेस स्पीकर VingaJoy GVT-298 लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। यह स्पीकर आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम लुक के साथ आता है।

विज्ञापन
VingaJoy launches new GVT 298 Junior Tower Bluetooth Speaker for Rs 2999
VingaJoy GVT 298 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू मोबाइल एक्सेसरी एवं इलेक्ट्राॅनिक्स ब्रांड VingaJoy ने बाजार में अपना एक नया वायरलेस स्पीकर VingaJoy GVT-298 लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। यह स्पीकर आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम लुक के साथ आता है। यूजर्स की सुविधा के लिए इसमें यूएसबी प्लेइंग भी दी गई है। स्पीकर को लेकर क्रिस्टल-क्लियर हाई क्वालिटी साउंड और टिकाऊ बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। यह स्पीकर तीन अलग अलग रंगों में उपलब्ध है।

    नया स्पीकर VingaJoy GVT-298 ब्लूटूथ फीचर V5.0 के साथ पेश किया गया है और इसे 11 मीटर की रेंज में ब्लूटूथ डिवाइसों से जोड़ा जा सकेगा। यह 1200mAh बैटरी से लैस है जिसे लेकर 5 घंटे तक के म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया गया है। इसे आईफोन, एंड्राॅयड डिवाइसों और लैपटाॅप के साथ भी आसानी से जोड़ा जा सकता है। यह स्पीकर विभिन्न पेयरिंग मोड विकल्पों जैसे एफएम रेडियो/ऑक्स/एटीएफ और यूएसबी आदि के साथ आता है। नए स्पीकर को 6 महीने की वारंटी के साथ नजदीकी रिटेल स्टोर के अलावा ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    इसकी लॉन्चिंग पर VingaJoy के सह-संस्थापक ललित अरोड़ा ने कहा, ‘हम अपने जूनियर टावर ब्लूटूथ स्पीकर को लॉन्च करके ब्लूटूथ स्पीकर पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इसे युवाओं की म्यूजिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह ब्लूटूथ स्पीकर अच्छा दिखता है, शानदार साउंड अनुभव प्रदान करता है और ऐसे कई फीचर से संपन्न है जो हमारे ग्राहकों की उम्मीदों के अनुरूप हैं।’

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही VingaJoy ने वायरलेस हेडफोन VingaJoy BT-5800 को पेश किया है। VingaJoy BT-5800 की कीमत 2,999 रुपये है और इसकी बैटरी को लेकर 40 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। VingaJoy BT-5800 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और हैंड्सफ्री है।

    VingaJoy BT-5800 में मल्टिपल पेयरिंग मोड हैं जिनमें वायरलेस/TF/SD कार्ड/AUX शामिल हैं। VingaJoy BT-5800 को लेकर दावा है कि यह 360 डिग्री साउंड देता है। इसके अलावा यह काफी हल्का है और इसकी डिजाइन फोल्डेबल है। VingaJoy BT-5800 की बिक्री क्लासिक गोल्डेन, ग्रीन और ब्लैक कलर में हो रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें