लॉन्चिंग से पहले Vivo V21e 5G की कीमत लीक, मिलेगी 44W की फास्ट चार्जिंग
लॉन्चिंग से ठीक पहले लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक Vivo V21e 5G की कीमत 24,990 रुपये होगी। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। बता दें कि इसी साल अप्रैल में Vivo V21 5G को भारत में 29,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

विस्तार
वीवो की वी21 सीरीज का नया 5जी स्मार्टफोन Vivo V21e 5G 24 जून को भारत में लॉन्च होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले फोन की कीमत और कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं। Vivo V21e 5G की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। ऐसे में यह भी साफ हो गया है कि फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से ही होगी। लिस्टिंग के मुताबिक फोन को 8 जीबी तक रैम और 44W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। Vivo V21e 5G की भारत में लॉन्चिंग 24 जून को शाम को 5 बजे होगी।
Vivo V21e 5G की संभावित कीमत
लॉन्चिंग से ठीक पहले लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक Vivo V21e 5G की कीमत 24,990 रुपये होगी। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। बता दें कि इसी साल अप्रैल में Vivo V21 5G को भारत में 29,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।
Vivo V21e 5G की स्पेसिफिकेशन
Vivo V21e 5G की लिस्टिंग के मुताबिक Vivo V21e में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम के साथ 3 जीबी का वर्चुअल रैम मिलेगा, ऐसे में इस फोन में कुल 11 जीबी रैम है। फोन के साथ 44W की फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग मिलेगी और 5G का सपोर्ट मिलेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा।
अभी तक लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक Vivo V21e 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर मिलेगा। बताते चलें कि Vivo V21e में स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर है। नए फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी।
- Battlegrounds Mobile: नया गेम भी नहीं है सुरक्षित, चीन के सर्वर पर भेजा जा रहा डाटा
- Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, 6000mAh की बैटरी से है लैस
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: एक्सपर्ट के मुताबिक ios के लिए बेस्ट योग एप, जरूरी बातें भी जानें
- Battlegrounds Mobile India: बीटा वर्जन का डाउनलोड 50 लाख के पार, प्लेयर्स को मिले इनाम