मेड इन इंडिया: Lava ने लॉन्च किया पहला ईयरबड्स, 25 घंटे के बैकअप का है दावा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Jun 2021 04:27 PM IST
सार

Lava Probuds TWS की कीमत 2,199 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री लावा के ऑनलाइन स्टोर के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट से 24 जून से होगी, हालांकि सेल के दिन दोपहर 12 बजे कुछ ग्राहकों को इसे महज 1 रुपये में खरीदने का मौका भी मिलेगा।

विज्ञापन
Lava Probuds TWS Earbuds Launched in India With 25 Hour Playback Priced at Rs 2199
Lava Probuds - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    घरेलू कंपनी ने लावा ने ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) मार्केट में अपने पहले ईयरबड्स Lava Probuds के साथ धमाकेदार एंट्री की है। Lava Probuds की डिजाइन इन-ईयर है। इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर 25 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Lava Probuds के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग दी गई है।

    Lava Probuds की कीमत

    Lava Probuds TWS की कीमत 2,199 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री लावा के ऑनलाइन स्टोर के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट से 24 जून से होगी, हालांकि सेल के दिन दोपहर 12 बजे कुछ ग्राहकों को इसे महज 1 रुपये में खरीदने का मौका भी मिलेगा। यह सिर्फ ब्लैक कलर वेरियंट में एक साल की वारंटी के साथ मिलेगा।

    विज्ञापन

    Lava Probuds की स्पेसिफिकेशन

    Lava Probuds के प्रत्येक ईयरबड्स में 55mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी है। चार्जिंग के साथ बैटरी को लेकर 25 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। बड्स में 11.6mm का एडवांस्ड ड्राइवर है जिसके साथ मीडियाटेक Airoha चिपसेट का सपोर्ट है। दावा है कि इसमें शानदार बास मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Lava Probuds के साथ इंस्टेंट वेक एंड पेयर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5 मिलेगा और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। इसका खुल वजन 77 ग्राम है। वॉटर और स्वेट रेसिस्टेंट के लिए इस ईयरबड्स को IPX5 की रेटिंग मिली है। बड्स के साथ वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें