रिलायंस ने ई-कॉमर्स साइट JioMart की लॉन्च, हर जरूरी सामान पर मिलेगा पांच फीसदी का डिस्काउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 24 May 2020 12:58 PM IST
सार
विज्ञापन
e commerce platform jio mart launched offers 5 percent discount on products all you need to know
jiomart - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने लंबे समय के बाद आखिरकार ई-कॉमर्स साइट जियोमार्ट को लॉन्च कर दिया है। अब ग्राहक जियोमार्ट से फल, सब्जी, डेरी और बेकरी जैसे जरूरी सामान ऑर्डर कर सकेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को इन सामान पर पांच फीसदी का डिस्काउंट भी मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने नवी मुंबई, कल्याण और ठाणे में इस सेवा की छह महीने तक टेस्टिंग की थी। वहीं, अब जियोमार्ट की सेवा मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों में उपलब्ध है।

    इसे भी पढ़ें: Motorola One Fusion+ की जानकारी हुई लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

    ऐसे करें सामान ऑर्डर

    अगर आप भी जियोमार्ट से सामान ऑर्डर चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक साइट पर जाना होगा। यहां आपके एक बॉक्स दिखाई देगा, जिसमें आपको अपने क्षेत्र का पिनकोड डालना होगा। यदि आपका क्षेत्र ग्रीन जोन में होगा, तभी आपको डिलीवरी की जानकारी मिलेगी। फिलहाल, कंपनी पिनकोड के जरिए ऑर्डर स्वीकार कर रही है।

    विज्ञापन

    750 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर मिलेगी मुफ्त में होम डिलीवरी

    जियोमार्ट के मुताबिक, ग्राहकों को 750 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर फ्री होम डिलीवरी दी जाएगी। इससे कम कीमत वाले ऑर्डर पर ग्राहकों को होम डिलीवरी के लिए 25 रुपये का चार्ज देना होगा। हालांकि, ग्राहकों को ऑर्डर की पेमेंट डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ही करनी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप के जरिए लिए जा रहे हैं ऑर्डर

    आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखकर जरूरी सामान की डिलीवरी के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। हालांकि, नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण के ग्राहक इस नंबर का उपयोग कर सामान ऑर्डर कर सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें: BSNL ने खास प्री-पेड प्लान किया लॉन्च, रोज मिलेगा 0.5GB डाटा

    जियोमार्ट पर उपलब्ध हैं ये प्रोडक्ट

    जियोमार्ट पर फल, सब्जी, डेयरी, बेकरी, स्टेपल्स, चाय, कॉफी और बेवरेजेस जैसे सामान उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें