iOS 14: एपल ने रिलीज नहीं किया लेकिन हैकर्स कई महीनों से इस्तेमाल कर रहे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 May 2020 06:03 PM IST
सार
  • iOS 14 सितंबर में ही हो गया था लीक
  • रिलीज से पहले हैकर्स कर रहे इस्तेमाल
  • iOS 14 वाले आईफोन 11 को चीन में बेचा गया
Hackers have had access iOS 14 version for months before unrelease
ios 14 - फोटो : social media

    विस्तार

    एपल का आईफोन के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 14 अभी आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन हैकर्स फरवरी 2020 से ही इस ओएस को इस्तेमाल कर रहे हैं। मदरबोर्ड की रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक हैकर्स के अलावा सिक्योरिटी रिसर्चर और ब्लॉगर्स भी आईओएस 14 को इस्तेमाल कर रहे हैं।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि iOS 14 का पूरा वर्जन ही लीक हो गया है। यह लीक पिछले साल सितंबर के करीब हुआ है, जबकि हैरान करने वाली बात यह है कि एपल ने आईओएस 14 का अभी तक बीटा वर्जन भी रिलीज नहीं किया है.

    दावा किया जा रहा है कि iOS 14 वर्जन किसी ऐसे आईफोन 11 से लीक हुआ है जिसमें इसकी टेस्टिंग हो रही थी। कहा जा रहा है कि iOS 14 वर्जन वाले आईफोन को बड़ी कीमत में चीन के एक वेंडर को बेचा गया। दावा यह भी है कि हैकर्स आईओएस के इस वर्जन को सिक्योरिटी के हाथों बेच रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: डॉर्क वेब पर लीक हुआ जॉब की तलाश कर रहे 2.9 करोड़ भारतीयों का डाटा

    हालांकि iOS 14 का फाइनल वर्जन काफी अलग होगा, लेकिन वर्जन का लीक होना एपल के लिए बड़ी बात है। ऐसा पहली बार हुआ है जब रिलीज से पहले एपल का कोई ऑपरेटिंग सिस्टम पूरा लीक हो गया हो।

    बता दें कि एपल के नए आईफोन SE 2020 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। आईफोन एसई 2020 लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ कंपनी का सबसे सस्ता आईफोन है। इसमें 4.7 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें डुअल सिम का सपोर्ट और सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 41,500 रुपये है।

    और पढ़ें...