BSNL ने लॉन्च किया Eid 2020 स्पेशल प्लान, 30GB डाटा के साथ फुल टॉकटाइम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 May 2020 07:10 PM IST
सार
विज्ञापन
BSNL Launches Eid 2020 special Rs 786 Recharge Plan With 30GB Data
BSNL Eid 2020 - फोटो : BSNL

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने रमजान और ईद 2020 के लिए खास प्री-पेड प्लान पेश किया है। BSNL के इस प्रमोशनल प्लान की कीमत 786 रुपये है और यह ऑफर अगले 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगा। BSNL के इस रमजार और ईद स्पेशल प्लान में कुल 30 जीबी डाटा मिलेगा और वैधता 90 दिनों की होगी।

    BSNL का यह प्लान केरल, गुजरात और आंध्रप्रदेश में उपलब्ध है। ऐसे में अन्य सर्किल के यूजर्स को इस ऑफर के लिए इंतजार करना होगा। BSNL ने केरल ने इस ऑफर के बारे में जानकारी दी है। इस प्लान को कंपनी की वेबसाइट और एप से लिया जा सकता है। साथ ही आप किसी थर्ड पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म से भी इस प्लान को ले सकते हैं। इस प्लान में फुल टॉकटाइम यानी 786 र

    विज्ञापन

    बता दें कि BSNL ने हाल ही में तमिलनाडु सर्किल में 18 रुपये का नया प्लान पेश किया है। BSNL के इस प्लान को कॉम्बो 18 प्री-पेड प्लान नाम दिया गया है। यह प्लान पहले से अन्य सर्किल में मौजूद था लेकिन तमिलनाडु में इसे अब उपलब्ध कराया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस प्लान के फायदे की बात करें तो इसमें ग्राहकों को हर रोज 1.8 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के तहत पूरे भारत में बीएसएनएल और गैर-बीएसएनएल नंबर्स पर 250 मिनट तक की मुफ्त कॉलिंग की जा सकेगी, हालांकि इस प्लान की वैधता महज दो दिनों की है। डाटा खत्म होने के बाद इस इंटरनेट की स्पीड 80 केबीपीएस हो जाएगी।

    तमिलनाडु के अलावा यह प्लान छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, चेन्नई, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पुडुचेरी, राजस्थान, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट और उत्तराखंड में भी उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें