BSNL ने खास प्री-पेड प्लान किया लॉन्च, रोज मिलेगा 0.5GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 24 May 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
BSNL launched rs 699 prepaid plan offer 500 mb data with unlimited calling know about it
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए खास प्री-पेड प्लान को पेश किया है, जिसकी कीमत 699 रुपये है। बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को 500 एमबी डाटा के साथ असीमित कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले ईद के लिए 786 रुपये वाला स्पेशल प्लान पेश किया था।

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    BSNL का 699 रुपये वाला प्लान

    उपभोक्ताओं को इस प्री-पेड प्लान में प्रतिदिन 500 एमबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 60 दिनों के लिए कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन देगी। इस प्री-पेड प्लान की असल समय सीमा 60 दिनों की है, लेकिन प्रमोशनल ऑफर लागू होने के बाद इसकी वैधता 180 दिन की हो जाएगी। वहीं, इस प्लान को केवल कंपनी की आधिकारिक साइट से रिचार्ज कराया जा सकता है।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी अन्य प्री-पेड प्लान की जानकारी

    BSNL Eid 2020
    BSNL Eid 2020 - फोटो : BSNL

    BSNL का ईद स्पेशल प्लान

    बीएसएनएल ने इस ईद स्पेशल प्लान की कीमत 786 रुपये रखी है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 30 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए 786 रुपये का टॉकटाइम देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 90 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें