क्या कोरोना संक्रमित के पास आने पर तेज सायरन बजाता है आरोग्य सेतु एप, जानें पूरा सच

विस्तार
इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोग्य सेतु मोबाइल एप से जुड़ा एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि इस एप में एक इन-बिल्ट सायरन फीचर मौजूद है, जो कोविड-19 संक्रमित के पास आने पर अपने-आप तेजी से बजने लगता है। हालांकि, भारत सरकार ने इस जानकारी को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही MyGov India ने भी कहा है कि लोगों को इस तरह के मैसेज पर भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Redmi K30i 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, फ्रंट में मिलेंगे दो कैमरे
MyGov India ने ट्वीट करते हुए यह भी कहा है कि आरोग्य सेतु मोबाइल एप में सायरन वाला फीचर नहीं दिया गया है। इस तरह के मैसेज पूरी तरह से फर्जी हैं। इन पर भरोसा न करें। जागरुक रहें, सुरक्षित रहें।
क्या है आरोग्य सेतु मोबाइल एप
आरोग्य सेतु एप को कोरोना वायरस के संक्रमित को रोकने के लिए उद्देश्य से बनाया गया है। आरोग्य सेतु एप लोगों को बताएगा कि आप किसी कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आए हैं या नहीं। इसके अलावा इस एप से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना संक्रमण का कितना खतरा है।
10 करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड
इस मोबाइल एप को अब तक 10 करोड़ यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इस बात की जानकारी मिनस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रिक्स एंड आईटी की तरफ जारी प्रेस रिलीज से मिली है। इससे पहले इस मोबाइल एप को अप्रैल के अंत तक 7.5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया था।
- रिलायंस ने ई-कॉमर्स साइट JioMart की लॉन्च, हर जरूरी सामान पर मिलेगा पांच फीसदी का डिस्काउंट
- BSNL ने खास प्री-पेड प्लान किया लॉन्च, रोज मिलेगा 0.5GB डाटा
- डार्क नेट पर रक्त प्लाज्मा की हो रही अवैध बिक्री, जालसाज बता रहे कोरोना के इलाज में कारगर
- iOS 14: एपल ने रिलीज नहीं किया लेकिन हैकर्स कई महीनों से इस्तेमाल कर रहे