Mumbai: साइबर ठगों ने हाईकोर्ट के जज को लगाया 50 हजार रुपये का चूना, तरीका जानकर हैरान जाएंगे
मामला महाराष्ट्र के सोलापुर का है जहां एक साइबर ठग ने व्हाट्सएप डीपी में बॉम्बे हाईकोर्ट के जज की फोटो लगाकर जिला जज के साथ ठगी की है। व्हाट्सएप पर जज की फोटो देखकर जिला जज को लगा कि वे वास्तव में जज से ही बात कर रहे हैं।

विस्तार
साइबर ठग किसी भी वक्त, किसी को भी चूना लगा सकते हैं। अब इन्होंने महाराष्ट्र जिला जज को 50,000 रुपये का चूना लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक साइबर ठगों ने व्हाट्सएप डीपी में बॉम्बे हाईकोर्ट के जज की फोटो लगाकर जिला जज से 50,000 रुपये की ठगी की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज की है और जांच की जा रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
यह पूरा मामला महाराष्ट्र के सोलापुर का है जहां एक साइबर ठग ने व्हाट्सएप डीपी में बॉम्बे हाईकोर्ट के जज की फोटो लगाकर जिला जज के साथ ठगी की है। व्हाट्सएप पर जज की फोटो देखकर जिला जज को लगा कि वे वास्तव में जज से ही बात कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक जिला जज के पास एक व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया जिसमें 50,000 रुपये की मांग की गई थी और कहा गया था कि शाम तक पैसे लौटा दिए जाएंगे। डीपी में हाईकोर्ट के जज की फोटो होने के कारण जिला जज ने भरोसा कर लिया और पैसे ट्रांसफर कर दिए।
- जरूरी बात: स्मार्टवॉच इस्तेमाल करते हैं तो यह काली सच्चाई भी जान लें, पढ़ने के बाद हैरान हो जाएंगे
- काम की बात: गूगल मैप्स के अलावा ये पांच एप्स भी हैं नेविगेशन के लिए, बहुत ही कम लोगों को है जानकारी
- खुशखबर: गूगल ने जारी किया बड़ा अपडेट, अब दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकेंगे पासवर्ड
- लंबे समय तक मोबाइल इस्तेमाल के भयावह परिणाम