महाहैकिंग: हैकर्स ने चुराई 4,500 करोड़ से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी, एक दिन बाद 1930 करोड़ लौटाए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Aug 2021 11:25 AM IST
सार

चुराई गई 4,500 करोड़ से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी में से हैकर्स ने करीब 1,930 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी लौटी दिए हैं। पॉली नेटवर्क के मुताबिक 26.9 करोड़ डॉलर की इथीरियम और 8.4 करोड़ डॉलर की पॉलीगॉन नहीं लौटाई गई है।

विज्ञापन
Cryptocurrency Hacking Hackers return 260m dollars to cryptocurrency platform after massive theft
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : pixabay

    विस्तार

    हैकर्स ने अब तक की सबसे बड़ी हैकिंग को अंजाम दिया है और यह हैकिंग कोई आम हैकिंग नहीं है, बल्कि डिजिटल करेंसी क्रिप्टोकरेंसी की हैकिंग है। क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफरिंग के लिए जानी जाने वाली एक कंपनी पॉली नेटवर्क (Poly Network) ने कल ही कहा था कि कि हैकर्स ने उसके नेटवर्क में सेंध लगा दी है और करोड़ों की कीमत वाली क्रिप्टोकरेंसी ले उड़े हैं।

    वहीं अब कंपनी का कहना है कि चुराई गई 4,500 करोड़ से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी में से हैकर्स ने करीब 1,930 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी लौटी दिए हैं। पॉली नेटवर्क के मुताबिक 26.9 करोड़ डॉलर की इथीरियम और 8.4 करोड़ डॉलर की पॉलीगॉन नहीं लौटाई गई है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक के बाद एक कई ट्वीट करके दी है।

    विज्ञापन

    हैकर्स ने कुछ टोकन भी वापस किए हैं, ऐसे में यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि आखिर हैकर्स चोरी करने के बाद क्रिप्टोकरेंसी को लौटा क्यों रहे हैं। कहा जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से हैकर्स क्रिप्टोकरेंसी लौटा रहे हैं। इसे क्रिप्टोकरेंसी के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी मानी जा रही है। इस हैकिंग में सबसे ज्यादा इथोरियम क्रिप्टोकरेंसी की चोरी हुई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें