Samsung Galaxy Z Fold 3: सैमसंग ने लॉन्च किए दो फोल्डेबल स्मार्टफोन, जबरदस्त फीचर्स से हैं लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Aug 2021 04:24 PM IST
सार

Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 दोनों फोन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। पहले मॉडल के मुकाबले इन फोन का लचीलापन 80 फीसदी मजबूत है। Galaxy Z Fold 3 के साथ एसपेन का भी सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 3 and Galaxy Z Flip 3 launched in Galaxy unpacked event Price Specifications
Samsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2021 में दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 3 और Samsung Galaxy Z Flip 3 को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन के अलावा दो नई स्मार्टवॉच और ईयरबड्स भी पेश किए हैं। ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 2 और Galaxy Z Flip 3 के अपग्रेडेड वर्जन हैं। दोनों फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Fold 3 और Samsung Galaxy Z Flip 3 की बॉडी सैमसंग आर्मर एल्यूमीनियम की है। Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 दोनों फोन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। पहले मॉडल के मुकाबले इन फोन का लचीलापन 80 फीसदी मजबूत है। Galaxy Z Fold 3 के साथ एसपेन का भी सपोर्ट दिया गया है।

    Samsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3 की कीमत

    Samsung Galaxy Z Fold 3 की कीमत 1,799.99 डॉलर यानी करीब 1,33,600 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy Z Flip 3 की शुरुआती कीमत 999.99 डॉलर यानी करीब 74,200 रुपये है। दोनों फोन की बिक्री दुनिया कई कई बाजारों में 27 अगस्त से शुरू होगी। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को एक साल के लिए सैमसंग केयर प्लस की सुविधा मिलेगी जिसमें एक्सिडेंटल डैमेज, स्क्रीन रिप्लेसमेंट, वॉटर डैमेज और बैक कवर रिप्लेसमेंट शामिल हैं।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Z Fold 3 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy Z Fold 3 में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI मिलता है। इसके अलावा इसमें 7.6 इंच की QXGA+ डायनेमिक एमोलेड 2एक्स इनफिनिटी फ्लेस प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2208x1768 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं दूसरी डिस्प्ले 6.2 इंच की HD+ डायनेमिक एमोलेड 2एक्स है और इसका भी रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 5nm का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.84GHz है, हालांकि प्रोसेसर के नाम के बारे में कंपी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर होगा। फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Z Fold 3 का कैमरा

    इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है और यही वाइड एंगल लेंस भी है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ डुअल OIS और 2x ऑप्टिकल जूम के अलावा HDR10+ रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका फिल्ड ऑफ व्यू 80 डिग्री है। Samsung Galaxy Z Fold 3 में अंडर डिस्प्ले कैमरा है।

    Samsung Galaxy Z Fold 3 की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, अल्ट्रा वाइडबैंड (UWB) और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ एसपेन का भी सपोर्ट है। इसमें 4400mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ वायर और वायरलेस दोनों चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Samsung Galaxy Z Flip 3 की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy Z Flip 3
    Samsung Galaxy Z Flip 3 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy Z Flip 3 में भी एंड्रॉयड 11 आधारित One UI मिलता है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड 2एक्स इनफिनिटी फ्लेस प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2640 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं दूसरी कवर डिस्प्ले 1.9 इंच की है। फोन में 5nm का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.84GHz है, हालांकि प्रोसेसर के नाम के बारे में कंपी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर होगा। फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    Samsung Galaxy Z Flip 3 का कैमरा

    Samsung Galaxy Z Flip 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है और इसके साथ OIS का सपोर्ट है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    Samsung Galaxy Z Flip 3 की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, अल्ट्रा वाइडबैंड (UWB) और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ एसपेन का भी सपोर्ट है। इसमें 3300mAh की डुअल सेल बैटरी है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें