Galaxy Unpacked: Samsung Galaxy Buds 2 हुआ लॉन्च, 29 घंटे का है बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy Buds 2 की कीमत 149.99 डॉलर यानी करीब 11,100 रुपये है। इसकी बिक्री ग्रेफाइट, लावेंडर, ऑलिव और व्हाइट कलर में होगी। इसकी बिक्री 27 अगस्त से दुनिया कई बाजारों में होगी।

विस्तार
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने नए ईयरबड्स Samsung Galaxy Buds 2 को लॉन्च कर दिया है। नया ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) Galaxy Buds का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था। Galaxy Buds 2 में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है जो कि पहले वाले मॉडल में नहीं था। चार्जिंग केस की डिजाइन को लेकर भी बदलाव किया गया है।
Samsung Galaxy Buds 2 की कीमत
Samsung Galaxy Buds 2 की कीमत 149.99 डॉलर यानी करीब 11,100 रुपये है। इसकी बिक्री ग्रेफाइट, लावेंडर, ऑलिव और व्हाइट कलर में होगी। इसकी बिक्री 27 अगस्त से दुनिया कई बाजारों में होगी। भारतीय कीमत के बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।
Samsung Galaxy Buds 2 के फीचर्स
Samsung Galaxy Buds 2 में टू-वे ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है जिसमें एक ट्वीटर और एक वूफर है। ईयरबड्स में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं जिनमें दो का इस्तेमाल ANC के लिए होता है। इसके साथ AKG ऑडियो का भी सपोर्ट है। नए बड्स की डिजाइन Galaxy Buds और Galaxy Buds+ से थोड़ी अलग है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX7 की रेटिंग मिली है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.2 है। इसके अलावा सैमसंग फोन के साथ छह अलग-अलग इक्विलाइजर मिलता है। Galaxy Buds 2 की बैटरी को लेकर 29 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है, हालांकि इसमें चार्जिंग केस की बैटरी लाइफ भी शामिल है।
एक बार की चार्जिंग में बड्स की बैटरी 7.5 घंटे का बैकअप देगी, हालांकि ANC के साथ बैटरी लाइफ कम हो जाएगी। प्रत्येक बड्स में 61mAh की बैटरी है और चार्जिंग केस में 472mAh की बैटरी है। महज पांच मिनट की चार्जिंग में एक घंटे के बैकअप का दावा है। इसके साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।
- पूरी दुनिया में ठप पड़ा Reddit, यूजर्स परेशान, कंपनी ने कहा- फिक्स करने के लिए कर रहे काम
- Galaxy UnPacked: सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 और गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक लॉन्च
- Samsung Galaxy Z Fold 3: सैमसंग ने लॉन्च किए दो फोल्डेबल स्मार्टफोन, जबरदस्त फीचर्स से हैं लैस
- DIZO अगले सप्ताह लॉन्च करेगा दो नए TWS, इस साल के अंत तक है 20 प्रोडक्ट के लॉन्चिंग की प्लानिंग