पूरी दुनिया में ठप पड़ा Reddit, यूजर्स परेशान, कंपनी ने कहा- फिक्स करने के लिए कर रहे काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Aug 2021 09:26 AM IST
सार

Reddit ने भी डाउन होने की पुष्टि की है और कहा है कि वह फिक्स करने पर काम कर रही है। डाउनडिटेक्टर साइट पर भी Reddit के डाउन होने की रिपोर्ट की गई है। Reddit पर विजिट करने पर यूजर्स को CDN नॉट एक्सेस का मैसेज मिल रहा है,

विज्ञापन
Reddit Is Down Across the world and fix now
reddit down - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सोशल मीडिया साइट Reddit आज यानी 12 अगस्त की सुबह अचानक से ठप हो गई है। भारत समेत दुनिया के कई यूजर्स को सुबह आठ बजे से दिक्कत हो रही है। ठप होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Reddit का सर्वर ऑफलाइन हो गया है जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है।

    Reddit ने भी डाउन होने की पुष्टि की है और कहा है कि वह फिक्स करने पर काम कर रही है। डाउनडिटेक्टर साइट पर भी Reddit के डाउन होने की रिपोर्ट की गई है। Reddit पर विजिट करने पर यूजर्स को CDN नॉट एक्सेस का मैसेज मिल रहा है, हालांकि Reddit की वेबसाइट के मुताबिक अब कोई समस्या नहीं है लेकिन यूजर्स अभी भी ठप होने की शिकायत कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    Reddit के आउटेज की समस्या से डेस्कटॉप वेब, मोबाइल वेब दोनों यूजर्स को परेशानी हुई है। Reddit का कहना है कि उसका CDN अब तेजी से और सही तरीके से काम कर रहा है। बता दें कि इससे पहले इसी साल जून की शुरुआत में दुनिया के कई देशों में इंटरनेट ठप पड़ा था, उस दौरान Reddit भी डाउन हुआ था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें