Coronavirus: Snapchat ने WHO के साथ मिलाया हाथ, दान के लिए पेश किया खास लेंस

कोरोना वायरस को मात देने के लिए टेक कंपनियां अपने-अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया कंपनी स्नैपचैट (SnapChat) ने WHO के साथ मिलकर एक खास एआर लेंस लॉन्च किया है। यूजर्स को इस लेंस के जरिए WHO के कोरोना वायरस फंड की जानकारी मिलेगी। साथ ही यूजर्स इस लेंस से कोरोना वायरस फंड में दान दे सकेंगे। वहीं, स्नैपचैट का यह लेंस 23 अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं (करेंसी) को सपोर्ट करता है।
स्नैपचैट ने कहा है कि हमने इस लेंस को WHO के साथ मिलकर तैयार किया है। हम इस लेंस के जरिए अपने यूजर्स तक कोरोना वायरस से जुड़ी अहम जानकारी पहुंचाना चाहते हैं। कंपनी ने आगे कहा है कि जैसी ही यूजर्स इस लेंस के आगे करेंसी लाएंगे, तो यह बताएगा कि कैसे यूजर्स कोरोना वायरस की लड़ाई में अपना योगदान दे सकते हैं।
जब यह लेंस करेंसी को स्कैन करता है, तो यह यूजर्स को मेडिकल स्प्लाई, रिसर्च और डेवलपमेंट और मरीजों की देखभाल के जैसे तीन ऑप्शन दिखाता है। यूजर्स इन तीनों विकल्प में से किसी एक ऑप्शन को चुनकर WHO के कोरोना वायरस फंड में दान दे सकेंगे। फिलहाल, यह लेंस सिर्फ 33 देशों में उपलब्ध है।
स्नैपचैट ने लेंस के अलावा WHO के साथ मिलकर कोविड 19 Myth Busting नाम का गेम तैयार किया है। इस गेम आपसे 10 सवाल पूछे जाएंगे, जिनके जवाब के लिए आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। इनमें एक मिथ और दूसरा Truth है। यदि आप गलत जवाब देते है, तो यह गेम आपको वायरस से जुड़ी सही जानकारी देगा। वहीं, कंपनी का कहना है कि हम इस गेम से लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करना चाहते हैं।