Coronavirus: Netflix ने लॉकडाउन के दौरान माता-पिता को दिया खास तोहफा, जानें इसके बारे में

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 09 Apr 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus netflix brings update for parents during lockdown know about it
Netflix - फोटो : amar ujala

    कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके चलते अधिकतर लोग अपने घरों में हैं। साथ ही बच्चें भी इस दौरान वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में माता-पिता को यही चिंता सता रही हैं कि बच्चें इस प्लेटफॉर्म पर ऐसी चीज न देख लें, जो उनके लिए ठीक नहीं है। इस चिंता को ध्यान में रखकर वीडियो स्ट्रीमिंग एप नेटफ्लिक्स ने अपडेट जारी किया है, जिससे माता-पिता एडल्ट कंटेंट को लॉक कर सकेंगे।

    नेटफ्लिक्स का नया अपडेट

    नेटफ्लिक्स के लेटेस्ट अपडेट के तहत अब माता-पिता ऐसी वेब सीरीज को पिन लगाकर लॉक कर सकेंगे, जो उनके बच्चों के लिए ठीक नहीं हैं। इसके अलावा माता-पिता को व्यू लिस्ट में से एडल्ट वेब सीरीज हाइड करने की सुविधा भी मिलेगी।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: अब लॉकडाउन में घर पर सुरक्षित रहते हुए प्राप्त करें सारी आवश्यक वस्तुएं

    भारत में कोरोना वायरस की स्थिति

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत में इस समय कोरोना वायरस से करीब 5734 लोग संक्रमित हैं, जिनमें से 166 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अब तक 473 मरीज ठीक हो गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें