कोरोना वायरस: माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च की COVID-19 ट्रैकिंग वेबसाइट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Mar 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Tracker: Microsoft launches COVID-19 tracking website on binge
bing.com/covid - फोटो : bing.com/covid

    एक तरह जहां गूगल कोरोना वायरस ट्रैकिंग वेबसाइट पर काम कर रहा है, वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने कोरोन वायरस को ट्रैक करने वाली वेबसाइट लॉन्च कर दी है। COVID-19 को ट्रैक करने वाली वेबसाइट का निर्माण माइक्रोसॉफ्ट की बिंग (Bige) टीम ने किया है।

    कोरोना वायरस के संक्रमण को ट्रैक करने वाली जिस वेबसाइट को माइक्रोसॉफ्ट ने तैयार किया उसका यूआरएल bing.com/covid है। इस यूआरएल पर जाकर आप पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण का अपडेट ले सकते हैं।

    विज्ञापन

    इस वेबसाइट पर जाने पर आपको इस बात की जानकारी मिलेगी कि पूरी दुनिया में इस वक्त कितने लोग कोरोना से पीड़ित हैं और कितने लोगों को बचाया जा चुका है। इसके अलावा इस वेबसाइट पर यह भी जानकारी मिलेगी कि कोरोना के कारण कितने लोगों की मौत हुई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट की कोरोना ट्रैकर वेबसाइट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक पूरी दुनिया में 169,657 लोग संक्रमित हैं और 77,761 लोगों को बचाया जा सका है, जबकि 6,516 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वेबसाइट पर आप किसी देश के नक्शे पर क्लिक करके उस देश में कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    गूगल भी बना रहा है कोरोना वायरस टेस्टिंग सेंटर्स ट्रैकर साइट

    माइक्रोसॉफ्ट के अलावा गूगल भी अमेरिकी सरकार के साथ मिलकर एक वेबसाइट तैयार कर रही है जिसकी मदद से दुनियाभर के लोग अपने नजदीकी कोरोना वायरस टेस्टिंग सेंटर्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस वेबसाइट से लोग यह भी चेक सकेंगे कि कोरोना वायरस के लक्षण क्या-क्या हैं।

    कोरोना वायरस टेस्टिंग सेंटर्स के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट का निर्माण गूगल एक्स लैब के डेवलपर्स करेंगे। गूगल ने भी इसकी पुष्टि ट्वीट करके की है। इस प्रोजेक्ट में गूगल ने इंजीनियर्स की एक बड़ी टीम को लगाया है, ताकि वेबसाइट को जल्द-से-जल्द लाइव किया जा सके। वेबसाइट की लॉन्चिंग रविवार तक हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें