WhatsApp में आ रहा है कमाल का फीचर, अपने आप डिलीट हो जाएंगे मैसेज

विस्तार
मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने सबसे खास फीचर डिलीट मैसेज (WhatsApp Delete Message) को लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप के लेटेस्ट फीचर को एंड्रॉयड बीटा टेस्टिंग वर्जन पर स्पॉट किया गया है। तो ऐसे में माना जा सकता है कि इस फीचर को जल्द आम व्हाट्सएप यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक डीलीट मैसेज फीचर को लेकर किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं व्हाट्सएप के डिलीट मैसेज फीचर के बारे में विस्तार से...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ने अपने बीटा वर्जन के लिए नए अपडेट जारी किए हैं। इन दोनों वर्जन में डिलीट मैसेज फीचर को स्पॉट किया गया है। इसके अलावा इस फीचर को निजी चैट के लिए पेश किया जा सकता है। फिलहाल, यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले स्टेबल वर्जन के लिए डार्क मोड लॉन्च किया था।
यूजर्स इस फीचर के जरिए भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए समय निर्धारित कर सकेंगे और तय समय के बाद भेजा गया मैसेज अपने-आप डिलीट हो जाएगा। हालांकि, इस फीचर को डिसअपीयरिंग मैसेज के नाम से भी बीटा वर्जन पर देखा गया था।
- Instagram ने नया फीचर किया लॉन्च, यूजर्स को कोरोना वायरस के बारे में करेगा जागरूक
- कोरोना वायरस से फुड डिलीवरी कंपनियां भी परेशान, पेश किए no-contact डिलीवरी फीचर
- Coronavirus: घर बैठे इन एप्स के जरिए कर सकेंगे ऑफिस के अधिकतर काम
- मुश्किल परिस्थिति में ये मोबाइल एप्स महिलाओं की करेंगे सुरक्षा, आएंगे बहुत काम