Samsung Galaxy M21 18 मार्च को भारतीय बाजार में देगा दस्तक, मिलेगी जंबो बैटरी
Samsung Galaxy M21 18 मार्च को होगा लॉन्चयूजर्स को इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी मिलेगीकंपनी ने इससे पहले एम 20 को भारतीय बाजार में उतारा था

विस्तार
कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) एम सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस एम 21 (Samsung Galaxy M21) को आज (16 मार्च) लॉन्च नहीं करने वाली है। सैमसंग गैलेक्सी एम 21 स्मार्टफोन को 18 मार्च के दिन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग तारीख में हुए बदलाव को लेकर किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी एम 20 स्मार्टफोन को उतारा था। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी एम 21 की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन की कीमत मिड रेंज में रखेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल एम30 एस को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा था।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Exynos 9611 चिपसेट और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। हालांकि, अब तक अन्य सेंसर की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।