Xiaomi 13 Pro: शाओमी के फ्लैगशिप फोन की लॉन्च तारीख आई सामने, 50MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 09 Feb 2023 05:37 PM IST
सार

Xiaomi 13 Pro को स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। वहीं फोन में 6.73 इंच 2K OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Xiaomi 13 Pro set to launch in india on 26 fabruary with 50MP Leica camera know price specifications
Xiaomi 13 Pro - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 26 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन के फीचर्स को लेकर भी जानकारी सामने आई है। Xiaomi 13 Pro को भारत में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने इस फोन को पहले ही घरेलू मार्केट में पेश कर दिया है।

    कंपनी के फोन का एक पोस्टर जारी किया है, इसमें फोन को 26 फरवरी को भारत मानक समय के अनुसार रात 9:30 बजे लॉन्च करने की बात कही गई है। शाओमी ने अब तक फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने हाल ही में इस फोन को घरेलू मार्केट में CNY 4,999 (करीब Rs. 61,000 रुपये) में लॉन्च किया है। भारत में भी इस फोन की इसी कीमत पर पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। जैसा कि हमने कहा- फोन को पहले ही घरेलू मार्केट में पेश कर दिया गया है। भारत में भी शाओमी 13 प्रो को इन्हीं स्पेसिफिकेशन से लैस किया जा सकता है। फोन के चाइनीज वेरियंट के अनुसार, फोन को स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। वहीं फोन में 6.73 इंच 2K OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन को 12 जीबी LPDDR5X रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज से लैस किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें