OpenAI: चैटजीपीटी वाली कंपनी ने लॉन्च किया Sora, आप लिखेंगे और बन जाएगा वीडियो
ओपनएआई ने अपने नए टूल Sora को पेश किया है जो कि एक टेक्स्ट टू वीडियो टूल है। बता दें कि ओपनएआई ने ही ChatGPT को बनाया है। इस टूल की मदद से आप कुछ भी लिखकर वीडियो बनवा सकते हैं।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज बहुत सारे काम कर रहे हैं। मल्टीमीडिया के क्षेत्र में इसका इस्तेमाल तो खूब हो रहा है। इस क्षेत्र में एआई टूल की मांग सबसे ज्यादा कंटेंट और वीडियो को लेकर है। इसे पूरा करने के लिए ओपनएआई ने अपने नए टूल Sora को पेश किया है जो कि एक टेक्स्ट टू वीडियो टूल है। बता दें कि ओपनएआई ने ही ChatGPT को बनाया है।
Sora भी एक एआई टूल है जो कि आपके द्वारा लिखे गए शब्दों के आधार पर तुरंत वीडियो बनाता है। चैटजीपीटी में आप लिखकर सवाल पूछते हैं और Sora में आप लिखकर वीडियो बनवा सकते हैं। Sora का मुकाबला मिडजर्नी जैसे टेक्स्ट टू वीडियो एआई टूल से होगा।
इसकी लॉन्चिंग पर एक सोशल मीडिया यूजर ने ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन को टैग करते हुए लिखा, “सैम, कृपया मुझे बेघर मत करो।" इसके जवाब में सैम ने कहा- 'आपके लिए एक वीडियो बनाऊंगा, क्या तुम चाहोगे?'
फिलहाल Sora यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और ओपनएआई ने इस बात की भी जानकारी नहीं दी है कि इसे लोगों के लिए कब लॉन्च किया जाएगा। Sora को फिलहाल रेड टीम के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह टीम AI सिस्टम के खामियों को खोजती है और फीडबैक देती है।
- Gemini: गूगल ने लॉन्च किया Google Gemini एप, सिर्फ यही लोग कर सकते हैं इस्तेमाल
- काम की बात: गलती से किसी के खाते में भेज दिया पैसे तो ऐसे मिलेगा वापस, जानें तरीका
- जानकारी: देश के पांच सुपर कंप्यूटर, 5600GB तक है रैम, दुनिया मानती है इनका लोहा
- Google vs OpenAI: चैटजीपीटी वाली कंपनी बना रही है सर्च इंजन, गूगल से होगा कड़ा मुकाबला