जानकारी: देश के पांच सुपर कंप्यूटर, 5600GB तक है रैम, दुनिया मानती है इनका लोहा

डाटा एनालिसिस के लिए बड़े-बड़े कंप्यूटर का इस्तेमाल होने लगा है। चाहे मौसम विभाग हो या कोई रिसर्च हर जगह बेहतर और बल्क में डाटा इकट्ठा करने के लिए सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल हो रहा है। यदि आपसे पूछा जाए कि देश के टॉप सुपर कंप्यूटर के बारे में बताएं तो आप शायद ना बता पाएं। आज हम आपको देश के टॉप-5 सुपर कंप्यूटर के बारे में बताएंगे जिनकी क्षमता जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें कि अमेरिका के पास कुल 233 सुपर कंप्यूटर्स हैं, जबकि भारत में इनकी संख्या सिर्फ 18 है।

सहस्त्र सुपर कंप्यूटर को बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान में सुपर कंप्यूटर शिक्षा और अनुसंधान केंद्र (एसईआरसी) रखा गया है। एसईआरसी विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग में मदद करता है। बता दें कि सहस्त्र को दुनिया के शीर्ष 500 सुपर कंप्यूटर्स की टॉप 500 सूची में 96 वां स्थान हासिल हुआ है। सहस्त्र सुपर कंप्यूटर की खासियतों की बात करें तो इसमें इंटेल का Haswell Xeon E5-2680v3 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA K40 जीपीयू दिया गया है। इसमें 2.1PB (पेटाबाइट) की स्टोरेज है। इसमें 1500 प्रोसेसर और 44 ग्राफिक्स हैं। इसमें 5600GB की रैम है। यह Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसका इस्तेमाल एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, मौसम विज्ञान की भविष्यवाणियों और ज्योतिषीय क्षेत्र में होता है।

आईआईटी दिल्ली के कैंपस में भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है। इस सुपर कंप्यूटर में जो ग्राफिक्स है वह दुनिया के कुछ चुनिंदा कंप्यूटर्स में ही है। इसके लिए आईआईटी दिल्ली NVIDIA के साथ काम भी कर रहा है। इस कंप्यूटर को दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में 166वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें HP ProLiant XL230a सर्वर और HP ProLiant XL250a Gen9 सर्वर है जिसे NVIDIA के K40M GPU कार्ड का सपोर्ट मिला है। इसमें कुल 1.5PB की स्टोरेज है। इसमें कुल 322 ग्राफिक्स कार्ड हैं जो कि NVIDIA के टेस्ला मॉडल K40M हैं।
- ट्रेन में ऐसे मिलेगा कंफर्म टिकट, जानें पूरा तरीका
- काम की बात: गलती से किसी के खाते में भेज दिया पैसे तो ऐसे मिलेगा वापस, जानें तरीका
- Google vs OpenAI: चैटजीपीटी वाली कंपनी बना रही है सर्च इंजन, गूगल से होगा कड़ा मुकाबला
- Google CEO: एक-दो नहीं, एक साथ 20 फोन इस्तेमाल करते हैं सुंदर पिचाई, आखिर क्यों, यहां जानें