Gemini: गूगल ने लॉन्च किया Google Gemini एप, सिर्फ यही लोग कर सकते हैं इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Feb 2024 09:57 AM IST
सार

Google Gemini का रोलआउट भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू हो गया है, हालांकि iOS यूजर्स को इस एप के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि गूगल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि iPhone यूजर्स के लिए Google Gemini एप कब रिलीज किया जाएगा।

Google Gemini App Launched for Android in India and Other Countries
Google Gemini app - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    कुछ दिन पहले ही बार्ड का नाम Gemini करने के बाद गूगल ने आखिरकार Google Gemini एप को रिलीज करना शुरू कर दिया है। Google Gemini का रोलआउट भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू हो गया है, हालांकि iOS यूजर्स को इस एप के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि गूगल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि iPhone यूजर्स के लिए Google Gemini एप कब रिलीज किया जाएगा।

    गूगल के सपोर्ट पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक Google Gemini एप को भारत समेत 150 देशों में लॉन्च किया गया है। जेमिनी एप फिलहाल अंग्रेजी, कोरियन और जापानी भाषा में उपलब्ध है। Google Gemini को आईफोन यूजर्स एप के जरिए तो इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, लेकिन गूगल एप में इसका एक्सेस दिया गया है, जहां से आईफोन यूजर्स भी इसे यूज कर सकते हैं।

    Google Gemini को 8 फरवरी को ही लॉन्च किया गया था लेकिन यह सिर्फ अमेरिका तक ही सीमित था। जेमिनी एप के लिए कम-से-कम 4 जीबी रैम वाले फोन की जरूरत होगी और फोन में एंड्रॉयड 12 या इससे ऊपर के वर्जन का होना जरूरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें