Scam Alert: मनी लॉन्ड्रिंग स्कैम की शिकार हुई चंडीगढ़ की महिला, अकाउंट से निकले 80 लाख रुपये
महिला चंडीगढ़ के सेक्टर 11 की रहने वाली है। उसके बाद एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने बताया था कि वह मुंबई क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। उसने महिला से कहा कि उनका मोबाइल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल है।

विस्तार
भारत फिलहाल साइबर स्कैम से एक बड़ा जंग लड़ रहा है। हर दिन देश में लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं और अपनी जमापूंजी गंवा रहे हैं। एक ताजा मामला चंडीगढ़ से सामने आया है। एक महिला को साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर 84 लाख रुपये का चूना लगाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला चंडीगढ़ के सेक्टर 11 की रहने वाली है। उसके बाद एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने बताया था कि वह मुंबई क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। उसने महिला से कहा कि उनका मोबाइल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल है।
महिला को बताया गया कि उसके खिलाफ 24 मनी लॉन्ड्रिंग के मामले दर्ज किए गए हैं। फर्जी पुलिस वाले ने महिला को अरेस्ट करने की धमकी भी दी। डरी हुई महिला ने गिरफ्तारी से बचने के तरीके पूछे तो फर्जी पुलिस वाले ने कहा कि 80 लाख रुपये अकाउंट में जमा करो। निर्दोष साबित होने के बाद ये पैसे वापस कर दिए जाएंगे। महिला ने जैसे ही पैसे ट्रांसफर किए तो उसके बाद उसने फोन बंद कर दिया। तब महिला को महसूस हुआ कि वह स्कैम की शिकार हुई है।
- बड़ी घोषणा: Instagram का बड़ा एलान, अब सिर्फ शॉर्ट वीडियो ही होंगे वायरल
- E Challan Scam: ई-चालान का यह मैसेज आपको बना सकता है कंगाल, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी
- Samsung Galaxy Unpacked Event 2024: आज लॉन्च होंगे कई फ्लैगशिप प्रोडक्ट, ऐसे देखें लाइव इवेंट
- Update: गूगल बंद करने जा रहा अपना यह सबसे जरूरी फीचर, यूजर्स होंगे निराश