Samsung Galaxy Unpacked Event 2024: आज लॉन्च होंगे कई फ्लैगशिप प्रोडक्ट, ऐसे देखें लाइव इवेंट
गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Galaxy Z Fold, Galaxy Z Flip series, Galaxy Watch और नए Galaxy Buds लॉन्च होंगे। इसके अलावा सैमसंग अपनी स्मार्ट रिंग Galaxy Ring को भी लॉन्च कर सकता है।

विस्तार
Samsung Galaxy Unpacked event 2024 आज यानी 10 जुलाई को होने जा रहा है। सैमसंग का यह इवेंट आज पेरिस में भारतीय समयानुसार शाम को 6.30 बजे से शुरू होगा। सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 में कई सारे फ्लैगशिप प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं। इवेंट का लाइव प्रसारण सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर होगा। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Galaxy Z Fold, Galaxy Z Flip series, Galaxy Watch और नए Galaxy Buds लॉन्च होंगे। इसके अलावा सैमसंग अपनी स्मार्ट रिंग Galaxy Ring को भी लॉन्च कर सकता है।
आज Samsung Galaxy Z Fold 6 के अलावा Samsung Galaxy Z Flip 6 लॉन्च होगा। इन दोनों फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के साथ टाइटेनियम बॉडी मिल सकती है।
Galaxy Z Fold 6 को लेकर खबर है कि इसके अंदर 7.6 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगी। वहीं बाहरी डिस्प्ले 6.3 इंच की होगी। दोनों स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन के साथ 12 जीबी तक रैम और 1टीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा।
- Update: गूगल बंद करने जा रहा अपना यह सबसे जरूरी फीचर, यूजर्स होंगे निराश
- Tech News: WhatsApp ग्रुप के लिए आ रहा यह सिक्योरिटी फीचर, नए मेंबर्स के लिए साबित होगा तोहफा
- Alert: आप भी हो सकते हैं इस स्कैम के शिकार, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी
- Android Ban: Microsoft ने एंड्रॉयड पर लगाया बैन, कर्मचारियों से कहा- सिर्फ iPhone करें इस्तेमाल