Update: गूगल बंद करने जा रहा अपना यह सबसे जरूरी फीचर, यूजर्स होंगे निराश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Jul 2024 11:59 AM IST
सार

गूगल अपने डार्क वेब रिपोर्ट को इस महीने यानी जुलाई के अंत तक बंद कर रहा है। इसकी जगह किसी अन्य फीचर को पेश किया जाएगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स को इस बात की जानकारी मिलती थी कि उनका डाटा डार्क वेब पर है या नहीं।

विज्ञापन
Google One Dark Web Report Feature to Be Discontinued new feature coming
Google Dark Web report - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google ने पिछले साल गूगल डार्क वेब रिपोर्ट (Dark Web report) फीचर रिलीज किया गया था। गूगल डार्क वेब रिपोर्ट अक्तूबर 2023 में भारत समेत दुनिया के कई देशों में लॉन्च हुआ था और महज एक साल के अंदर कंपनी ने बंद करने का फैसला लिया है।

    गूगल अपने डार्क वेब रिपोर्ट को इस महीने यानी जुलाई के अंत तक बंद कर रहा है। इसकी जगह किसी अन्य फीचर को पेश किया जाएगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स को इस बात की जानकारी मिलती थी कि उनका डाटा डार्क वेब पर है या नहीं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही गूगल ने अपनी VPN सर्विस बंद की है।

    विज्ञापन

    गूगल का डार्क वेब रिपोर्ट एक ऐसा फीचर है जो कि पूरे डार्क वेब को स्कैन करके यह पता लगाता है कि किसी गूगल यूजर्स का डाटा वहां तो नहीं है। यह रिपोर्ट यूजर्स को डाटा लीक की जानकारी देता है। यदि आपका फोन नंबर, ई-मेल आईडी या अकाउंट से जुड़ी कोई भी जानकारी लीक होती है तो उसकी जानकारी आपको इस रिपोर्ट के जरिए मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें