E Challan Scam: ई-चालान का यह मैसेज आपको बना सकता है कंगाल, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि ई-चालान स्कैम से सावधान रहें। यदि आपके पास ई-चालान को लेकर कोई मैसेज आता है तो उसके साथ मिले लिंक को क्रॉस चेक करें। इस फर्जी लिंक के जरिए आपके बैंक अकाउंट को खाली किया जा सकता है।

विस्तार
भारत में फर्जी चालान का स्कैम लंबे समय से चल रहा है। काफी लोगों को तो इसके बारे में जानकारी है, लेकिन जिन्होंने नई-नई गाड़ी ली है, वे लोग इस फर्जी चालान के जाल में फंस जा रहे हैं। इस स्कैम को लेकर अब सरकारी साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने चेतावनी दी है।
साइबर दोस्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि ई-चालान स्कैम से सावधान रहें। यदि आपके पास ई-चालान को लेकर कोई मैसेज आता है तो उसके साथ मिले लिंक को क्रॉस चेक करें। इस फर्जी लिंक के जरिए आपके बैंक अकाउंट को खाली किया जा सकता है।
यह एक नए तरह का स्कैम है। पुलिस के अनुसार, स्कैमर्स लोगों को ऐसे टेक्स्ट संदेश भेज रहे हैं जो देखने में ऐसे लगते हैं जैसे वे ट्रैफिक पुलिस से हों। संदेशों में कहा गया है कि प्राप्तकर्ता ने यातायात उल्लंघन किया है और उसे जुर्माना भरना होगा। संदेशों में एक लिंक भी शामिल होता है जिस पर प्राप्तकर्ता को जुर्माना भरने के लिए क्लिक करने का निर्देश दिया जाता है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद लोगों को एक फर्जी वेबसाइट पर री-डायरेक्ट किया जाता है। उसके बाद पेमेंट ले लिया जाता है। इसके अलावा कई बार लिंक के जरिए यूजर्स के फोन को भी हैक किया जाता है और निजी जानकारी चोरी की जाती है।
- Samsung Galaxy Unpacked Event 2024: आज लॉन्च होंगे कई फ्लैगशिप प्रोडक्ट, ऐसे देखें लाइव इवेंट
- Update: गूगल बंद करने जा रहा अपना यह सबसे जरूरी फीचर, यूजर्स होंगे निराश
- Tech News: WhatsApp ग्रुप के लिए आ रहा यह सिक्योरिटी फीचर, नए मेंबर्स के लिए साबित होगा तोहफा
- Alert: आप भी हो सकते हैं इस स्कैम के शिकार, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी