Fuel from sunshine: साइंटिस्ट ने निकाला सोलर पावर से ईंधन बनाने का तरीका, सीधे वाहनों में हो सकेगा इस्तेमाल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 22 May 2023 04:37 PM IST
सार

University of Cambridge: सबसे खास बात यह है कि इस तरल ईंधन को सीधे वाहनों में ड्रॉप-इन ईंधन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Cambridge University scientists make liquid fuels from solar power with artificial leaf
Artificial leaf - फोटो : University of Cambridge

    विस्तार

    कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने सोलर पावर से ईंधन बनाने का तरीका इजाद किया है। दरअसल, रिसर्चर ने एक आर्टिफिशियल पत्ती को डेवलपर किया है। इस पत्ती की मदद से सूर्य के प्रकाश की पावर का उपयोग करके कार्बन डाइऑक्साइड को तरल ईंधन में परिवर्तित कर सकता है। सबसे खास बात यह है कि इस तरल ईंधन को सीधे वाहनों में ड्रॉप-इन ईंधन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

    सोलर पावर से कैसे बनेगा ईंधन

    पिछले सप्ताह जर्नल नेचर एनर्जी में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में आर्टिफिशियल प्रकाश संश्लेषण का उपयोग करने वाली इस सिंगल स्टेप प्रोसेस के बारे में बताया गया था। रिसर्चर ने कहा कि हमने कार्बन डाइऑक्साइड, पानी और सूर्य के प्रकाश को दो मल्टी कार्बन ईंधन- इथेनॉल और प्रोपेनोल में परिवर्तित करके प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को दोहराया।

    विज्ञापन

    रिसर्च पेपर के पहले ऑथर मोतियार रहमान ने कहा कि यह पहला प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट है जहां हम एक स्टैंडअलोन आर्टिफिशियल पत्ते का उपयोग करके सूरज की रोशनी से चलने वाली मल्टी कार्बन अल्कोहल जनरेशन दिखा रहे हैं। इस स्टेज में हम माइक्रोमोल्स में एल्कोहॉल बना रहे होते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसकी एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए डिवाइस को और अनुकूलन बनाने की आवश्यकता है, जिस पर हम काम कर रहे हैं। उसके बाद ईंधन के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि इस तरह के ईंधन को सीधे वाहनों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    पेट्रोल का बन सकता है विकल्प

    यदि इस प्रकार की टेक्नोलॉजी को अधिक विकसित किया जा सका तो यह पेट्रोल का अच्छा विकल्प बन सकता है। भारत में अधिकांश पेट्रोल चालित वाहन अब पेट्रोल और 10 प्रतिशत इथेनॉल के मिश्रण पर चलते हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर लक्ष्य हासिल करने की घोषणा की थी। बायोएथेनॉल को अक्सर पेट्रोल के स्वच्छ ऑप्शन के रूप में देखा जाता है, क्योंकि यह जीवाश्म ईंधन के बजाय पौधों से बनाया जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें