Neeva Search Engine: गूगल का प्रतिद्वंद्वी सर्च इंजन हो रहा बंद, चार साल पहले हुआ था लॉन्च, जानें कारण

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 22 May 2023 02:36 PM IST
सार

Neeva एड फ्री था और कई मायने में गूगल से आगे था। Neeva अधिक विजुअल पेज को दिखाने के लिए 10 ब्लू लिंक की स्वैपिंग करने और मानव-निर्मित जानकारी पर जोर देने के मामले में Google से आगे था।

विज्ञापन
Google rival search engine Neeva is shutting down launched in 2019 by ex google employee
Search Engine Neeva - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेक दिग्गज गूगल का प्रतिद्वंद्वी सर्च इंजन Neeva बंद होने वाला है। कंपनी ने कहा कि वह अपने सर्च इंजन प्लेटफॉर्म को 2 जून से बंद करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि नीवा को चार साल पहले ही पेश किया गया था। इस प्लेटफार्म को गूगल के दो पूर्व कर्मचारियों ने गूगल की टक्कर में पेश किया था और यह एक एड फ्री सर्च इंजन था।

    Google के पूर्व कर्मचारियों ने बनाया था सर्च इंजन

    सर्च इंजन नीवा को गूगल के दो पूर्व कर्मचारी श्रीधर रामास्वामी और विवेक रघुनाथन ने डेवलप किया था। इस प्लेटफार्म को साल 2019 में पेश किया गया था और अब कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला किया है। सर्च इंजन को 2 जून 2023 से बंद कर दिया जाएगा। सर्च इंजन के पेज पर जाने पर इसे बंद किए जाने का मैसेज भी दिखाई दे रहा है।

    विज्ञापन

    गूगल से कई मायनों में था आगे

    नीवा के सह-संस्थापक श्रीधर रामास्वामी और विवेक रघुनाथन ने शटडाउन की घोषणा करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि सर्च इंजन बनाना कठिन है। उन्होंने कहा कि इसे अपने प्रतिद्वंदी से अच्छा बनाया गया था। यह एड फ्री था और कई मायने में गूगल से आगे था। उन्होंने कहा कि यह अधिक विजुअल पेज को दिखाने के लिए 10 ब्लू लिंक की स्वैपिंग करने और मानव-निर्मित जानकारी पर जोर देने के मामले में गूगल से आगे था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने बताया Neeva को बंद करने का कारण

    हालांकि, रामास्वामी और रघुनाथन ने कहा कि इस पूरी यात्रा के दौरान हमने पाया कि प्लेटफॉर्म को बनाया एक बात है और यूजर्स को बेहतर ऑप्शन के रूप में उसे स्विच करने की आवश्यकता के बारे में समझाना अलग बात। लेकिन सर्च इंजन बनाना वास्तव में आसान हिस्सा था। जबकि टेक एक्सपर्ट का कहना है कि ऐड फ्री सर्च इंजन को आगे बढ़ाने की कंपनी की योजना फेल हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें