BGMI Unbanned: गूगल प्ले स्टोर पर BGMI की वापसी! इस तरीके से कर सकेंगे डाउनलोड
BGMI को पिछले साल अगस्त में अस्थाई रूप से बैन किया गया था। पिछले हफ्ते ही क्राफ्टन ने पुष्टि की थी कि सुरक्षा चिंताओं पर 10 महीने के प्रतिबंध के बाद BGMI जल्द उपलब्ध होगा।

विस्तार
यदि आप गेमर्स हैं और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम यानी BGMI के भारत में वापसी के इंतजार में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पॉपुलर मोबाइल गेम बीजीएमआई कथित तौर पर गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। भारत में मोबाइल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया से बैन हट चुका है। यानी अब इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन इस गेम को डायरेक्ट डाउनलोड करने में समस्या आ रही है। आइये जानते हैं इस गेम को आप कैसे डाउनलोड कर सकेंगे।
BGMI गेम को पिछले साल अगस्त में अस्थाई रूप से बैन किया गया था। पिछले हफ्ते के अंत में BGMI की डेवलपर कंपनी क्राफ्टन ने पुष्टि की थी कि सुरक्षा चिंताओं पर 10 महीने के प्रतिबंध के बाद भारत सरकार ने उन्हें देश में बीजीएमआई के संचालन को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।
अब कई यूजर्स ने एप को गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध देखा है। कई यूजर्स ने दावा किया है उन्होंने गेम को डाउनलोड किया और एप प्ले भी किया है। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने इसके लिए यूआरएल की मदद ली है।
यूजर्स के अनुसार, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को सीधे गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से खोजना मुश्किल है। गेम डाउनलोड करने के लिए यूआरएल की मदद लेनी होगी। दरअसल, गेम मूल रूप से गूगल या एपल के एप स्टोरफ्रंट पर लिस्ट नहीं है और इसलिए यदि आप इसे सीधे सर्च करते हैं तो यह दिखाई नहीं देगा।
जो यूजर्स गेम डाउनलोड करने में कामयाब रहे हैं वे अभी तक इसे खेलने में सक्षम नहीं हैं क्योंकि सर्वर वर्तमान में ऑफलाइन हैं। यानी गेम की वापसी हो गई है लेकिन इसका सर्वर अभी तक ऑनलाइन नहीं किया गया है। क्राफ्टन का कहना है कि बीजीएमआई देश में जल्द ही उपलब्ध होगा और इसके लिए उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया है।
- Neeva Search Engine: गूगल का प्रतिद्वंद्वी सर्च इंजन हो रहा बंद, चार साल पहले हुआ था लॉन्च, जानें कारण
- WhatsApp stickers: अब आप एप में ही बना सकेंगे अपनी पसंद का स्टीकर, कंपनी ला रही नई सुविधा
- Smartphone Alert: आपके स्मार्टफोन में भी हो सकता है मैलवेयर, कंपनियां खुद इंस्टॉल कर रहीं वायरस
- WWDC 2023: एपल के सबसे बड़े इवेंट में इस बार क्या होगा खास? iOS 17 के साथ मिलेंगे ये अपडेट, जानें सभी डिटेल