सरकारी आदेश: देश के सभी मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 15 अप्रैल से बंद होने जा रही यह सर्विस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Apr 2024 05:22 PM IST
सार

दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद करने का आदेश दिया है। 15 अप्रैल 2024 के बाद देश में कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस बंद हो जाएगी।

Call forwarding services based on USSD will no longer work in India starting April 15 Details here
mobile user - फोटो : iStock

    विस्तार

    देश में हर रोज हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद करने का आदेश दिया है। 15 अप्रैल 2024 के बाद देश में कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस बंद हो जाएगी।

    विभाग की ओर से इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग के सभी लाइसेंस 15 अप्रैल से अवैध हो जाएंगे। विभाग की ओर से यह फैसला ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए लिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि USSD एक फीचर है जिसकी मदद से एक निर्धारित कोड डायल करके कई सर्विसेज को किसी नंबर पर एक्टिव और इनएक्टिव किया जा सकता है। IMEI नंबर भी USSD कोड से ही पता लगाया जाता है।

    कॉल फॉरवर्डिंग फीचर के जरिए आपके नंबर पर आने वाले मैसेज, कॉल और किसी अन्य नंबर पर फॉरवर्ड किया जा सकता है। स्कैमर लोगों को फोन करके कहते हैं कि वे उनकी टेलीकॉम कंपनी से बात कर रहे हैं। वे यह भी कहते हैं कि कंपनी ने नोटिस किया है कि आपके नंबर पर नेटवर्क की समस्या है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें