Update: WhatsApp में आ रहा एक नया सिक्योरिटी फीचर, लॉक डिवाइस में चैट देखने के लिए बताना होगा कोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Apr 2024 04:19 PM IST
सार

WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके बाद आप ना सिर्फ प्राइमरी डिवाइस पर बल्कि लिंक्ड डिवाइस के व्हाट्सएप चैट को भी लॉक कर सकेंगे यानी लिंक्ड डिवाइस के चैट को देखने के लिए भी चैट लॉक कोड देना होगा।

विज्ञापन
WhatsApp working on a new feature to help protect your chats for linked devices
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा लंबे समय से अपने मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp के लिए प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर काम कर रहा है। पिछले कुछ महीनों पर नजर डालें तो मेटा ने WhatsApp के लिए कई सारे प्राइवेसी फीचर पेश किए हैं और अब कंपनी एक और प्राइवेसी फीचर पर काम कर रही है।

    WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके बाद आप ना सिर्फ प्राइमरी डिवाइस पर बल्कि लिंक्ड डिवाइस के व्हाट्सएप चैट को भी लॉक कर सकेंगे यानी लिंक्ड डिवाइस के चैट को देखने के लिए भी चैट लॉक कोड देना होगा।

    विज्ञापन

    WhatsApp पर प्राइवेसी का यह फीचर पहले से ही है, लेकिन केवल प्राइमरी डिवाइस के लिए। अब इसे सभी लिंक्ड डिवाइस के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। नए फीचर की फिलहाल बीटा वर्जन पर टेस्टिंग हो रही है। कुछ दिनों में इसका अपडेट जारी हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें