BSNL लाया 85 रुपये का सस्ते से भी सस्ता प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के साथ डाटा वार में जी-जान से लगी है। पहले कंपनी ने डाटा प्लान पेश किया और बीएसएनएल ने नया अनन्या ‘Ananya’ प्लान पेश किया है जिसमें डाटा वॉयस कॉलिंग और एसएमएस तीनों की सुविधा दी जा रही है। बता दें कि यह प्लान बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।
क्या है BSNL का अनन्या प्लान ?

सबसे पहले बता दें कि बीएसएनएल के इस खास अनन्या प्लान में 30 मिनट वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी जिसकी वैधता 30 दिनों की होगी। यानी इस 30 मिनट को आपको रिचार्ज के 30 दिनों के अंदर खत्म करना होगा। इसके अलावा 30 मिनट वॉयस कॉलिंग खत्म होने के बाद 0.8 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग का शुल्क कटेगा।
इस प्लान में 50 एमबी 3जी डाटा भी मिलेगा। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला 200 एसएमएस है। 200 मैसेज की वैधता 180 दिनों की है। हर महीने 200 फ्री मैसेज भेजा जा सकेगा। बता दें कि यह प्लान कर्नाटक सर्किल के लिए ही है। प्लान 14 मई से इफेक्टिव होगा। इस प्लान को 121 पर ‘PLAN ANANYA’ लिखकर भेजने या फिर 85 रुपये का रिचार्ज कराकर एक्टिव कर सकते हैं।