ये हैं 2017 में दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन

ऐप्पल ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2017 के पहले तिमाही में दुनिया भर में ऐप्पल आईफोन 7 ने बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन का खिताब अपने नाम किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पहले तिमाही में दुनिया भर में आईफोन 7 के 21.5 मिलियन बिक्री हुई है। यानी दुनिया भर के मार्केट शेयर का 6 फीसदी हिस्सा ऐप्पल का है।
सैमसंग के इन स्मार्टफोन को तीसरा और पांचवा स्थान

नई रिपोर्ट के दावे के मुताबिक हर एक सेकेंड में ऐप्पल आईफोन 7 के 17.4 मिलियन फोन बुक हुए हैं। यह रिपोर्ट मार्केट रिसर्च फर्म स्ट्रेटजी एनालिटिक्स ने जारी की है। स्ट्रेटजी एनालिटिक्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर नेल माउस्टॉन ने बताया कि साल 2017 की पहली तिमाही में दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले 6 स्मार्टफोन में ऐप्पल के आईफोन 5एस और आईफोन 7 शामिल हैं।
वहीं ओप्पो R9s दुनिया का तीसरा लोकप्रिय स्मार्टफोन बनकर निकला है। R9s बिक्री के मामले में भी तीसरे नंबर पर रहा है। R9s की पहली तिमाही में 8.9 मिलियन यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं सैमसंग की बात करें तो इसके दो मॉडल टॉप 5 में हैं। पहला सैमसंग गैलेक्सी जे3 और गैलेक्सी जे5। सैमसंग गैलेक्सी जे5 सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन की लिस्ट में 5वे नंबर पर है।