सर्वे: भारत में कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की है भारी मांग, लेकिन यूजर्स के पास नहीं हैं विकल्प

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Apr 2025 03:43 PM IST
सार

2024 में अब तक लॉन्च हुए करीब 90 प्रतिशत स्मार्टफोन की स्क्रीन साइज 6.5 इंच से अधिक रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि छोटे साइज के फोन की डिमांड तो है, लेकिन विकल्प बहुत कम हैं।

विज्ञापन
There is huge demand for compact smartphones in India, but users do not have options
mobile user - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में तमाम कंपनियों के स्मार्टफोन बिक रहे हैं, लेकिन जब बात कॉम्पैक्ट फोन की आती है तो मामला थोड़ा विकल्प रहित हो जाता है। भारत में युवाओं और शुरुआती नौकरीपेशा वर्ग में कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन को लेकर खासा क्रेज देखा जा रहा है, लेकिन बाजार में ऐसे फोनों की उपलब्धता सीमित है। काउंटरपॉइंट रिसर्च द्वारा किए गए एक हालिया सर्वे में खुलासा हुआ है कि 74 प्रतिशत उपभोक्ता कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन पसंद करते हैं, लेकिन 68 प्रतिशत का मानना है कि मार्केट में पर्याप्त विकल्प नहीं हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में अब तक लॉन्च हुए करीब 90 प्रतिशत स्मार्टफोन की स्क्रीन साइज 6.5 इंच से अधिक रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि छोटे साइज के फोन की डिमांड तो है, लेकिन विकल्प बहुत कम हैं। यह सर्वे वनप्लस और काउंटर प्वाइंट ने किया था जिसमें 18 से 35 वर्ष की आयु के 2000 से अधिक लोगों से भारत के टियर-1 और टियर-2 शहरों में सवाल पूछे गए।

    विज्ञापन

    60% लोगों का मानना है कि 6.0 से 6.5 इंच की डिस्प्ले साइज के फोन कॉम्पैक्ट फोन कहे जा सकते हैं।88% उपभोक्ता कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन खरीदने को तैयार हैं, अगर उसमें फ्लैगशिप-लेवल की परफॉर्मेंस हो।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्यों पसंद किए जा रहे हैं कॉम्पैक्ट फोन?

    Compact Phone
    Compact Phone - फोटो : counterpoint

    एक हाथ से इस्तेमाल करने में आसानी: 73% ने इसे जरूरी बताया।लंबे समय तक इस्तेमाल में आरामदायक: 49%अच्छा इन-हैंड फील: 71%डिजाइन और लुक्स का महत्व: 69%परफॉर्मेंस जरूरी: आधे से ज्यादा उपभोक्ता प्रोसेसर और बैटरी पर कोई समझौता नहीं करना चाहते।मोबाइल गेमिंग: 86% गेमर्स कॉम्पैक्ट फोन को लंबी गेमिंग के लिए बेहतर मानते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें