काम की बात: इन पांच तरीकों से बढ़ जाएगी आईफोन की बैटरी लाइफ, एपल ने दिए टिप्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 May 2024 10:21 AM IST
सार

अब एपल ने अपने iPhone यूजर्स को बैटरी लाइफ बढ़ाने के तरीके बताए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन में बैटरी की लाइफ की जानकारी मिलती है जिसमें यह दिखता है कि आपके आईफोन की बैटरी लाइफ कितनी बची है। आइए जानते हैं..

विज्ञापन
Apple shares 5 tips to maximise battery life of an iPhone know in hindi
iphone battery tips - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आईफोन की बैटरी लाइफ को लेकर यूजर्स की शिकायत लंबे समय से है। यूजर्स हमेशा से यही कहते आ रहे हैं कि उनका आईफोन हर साल महंगा तो हो रहा है लेकिन बैटरी लाइफ बेहतर नहीं हो रही है। अब एपल ने अपने iPhone यूजर्स को बैटरी लाइफ बढ़ाने के तरीके बताए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन में बैटरी की लाइफ की जानकारी मिलती है जिसमें यह दिखता है कि आपके आईफोन की बैटरी लाइफ कितनी बची है। आइए जानते हैं....

    अपने आईफोन को अपडेटेड रखें:

    यदि आपका आईफोन अपडेटेड है तो उसकी बैटरी लाइफ कम होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। इन अपडेट के साथ केवल कुछ नए फीचर्स ही नहीं आते हैं, बल्कि बैटरी को ऑप्टिमाइज भी किया जाता है। इसके अलावा अपडेट के साथ कई सारे बग को भी फिक्स किया जाता है।

    विज्ञापन

    फोन के टेंपरेचर को मेंटेन रखें:

    एपल ने अपने आईफोन को16°-22°C के बीच इस्तेमाल करने के लिहाज से डिजाइन किया है। यदि टेंपरेचर 35°C से अधिक होता है तो बैटरी लाइफ खराब होगी और कई बार आईफोन चार्ज होने से भी मना कर देता है, हालांकि अधिक ठंड में भी आईफोन को इस्तेमाल करने से उसकी लाइफ कम हो जाती है। ज्यादा गर्म होने पर फोन को फ्रीज में ना रखें। बेहतर होगा कि उसे ऑफ करके रख दें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें