जॉनी इवे ने 27 साल बाद एपल को कहा अलविदा, iPhone से लेकर टॉयलेट तक किए डिजाइन

एपल के चीफ डिजाइन ऑफिसर जॉनी इवे (Jony Ive) ने आधिकारिक तौर पर एफल को अलविदा कह दिया है। इवे ने इसी साल जून में एपल को छोड़ने का फैसला लिया था।। जॉनी को फोन के डिजाइन की दुनिया का शहंशाह कहा जाता है। इसके अलावा इन्हें Guru Jonathan Ive के नाम से भी जाना जाता है। जॉनी ने एपल में 27 साल की तक सेवाएं दी है। जॉनी इवे ने 1992 में एपल के डिजाइन विभाग में ज्वाइन किया था।
2012 से वे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों डिजाइन कर रहे थे। Jony Ive ने एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स के साथ भी काम किया है। स्टीव जॉब्स के कार्यकाल में जॉनी बतौर सिनीयर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंड्स्ट्रियल डिजाइन काम कर चुके हैं। एपल में जॉनी की हैसियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जॉनी इवे के इस्तीफे के बाद एपल को शेयर बाजार में 63 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
बर्नर की वजह से एपल में आए जॉनी
जॉनी का जन्म 1967 में लंदन में हुआ था। 1989 में उन्होंने इंडस्ट्रियल डिजाइन में ग्रेजुएशन किया और उसके बाद अमेरिका गए जहां उनकी मुलाकात डिजाइन कंसलटेंसी कंपनी चलाने वाले रॉबर्ट बर्नर से हुई। बर्नर ने कुछ साल बाद एपल ज्वाइन कर ली और जॉनी को एपल में लाने के लिए प्रयास करने लगे, लेकिन इसके लिए उन्हें जॉनी को 2 दो साल तक मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि जॉनी परिवार के साथ ब्रिटेन में ही रहना चाहते थे।
ये भी पढ़ेंः व्हाट्सएप हैकिंग पर सरकार की पुष्टि, भारत में 121 लोगों के फोन को बनाया गया निशाना
LoveForm नाम से चलाएंगे खुद की कंपनी
जॉनी इवे ने आईफोन से लेकर एपल के मैक तक को डिजाइन किया है। एपल से विदा लेने के बाद जॉनी खुद की एक डिजाइनिंग कंपनी बनाएंगे। जॉनी की डिजाइनिंग कंपनी का नाम LoveForm होगा। वहीं कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि वे एपल को भी अपना क्लाइंट बनाएंगे और उसके लिए डिजाइन का काम करते रहेंगे। जॉनी के बारे में आप ये तो जानते ही हैं कि उन्होंने एपल के फोन से लेकर मैक तक और एपल पार्क तक को डिजाइन किया है, लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि जॉनी ने टॉयलेट भी डिजाइन किया था।
- JioFiber के इस सस्ते प्लान में मिलता है बंपर डाटा, कीमत सिर्फ 199 रुपये
- Samsung गैलेक्सी के स्मार्टफोन को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 10 का अपडेट, मिलेंगे कमाल के फीचर्स
- अब बिना नेटवर्क भी फोन पर बात कर सकेंगे एयरटेल और जियो के यूजर्स
- एक कमांड से चालू या बंद कर सकेंगे स्मार्ट पंखा, जल्द मार्केट में लेने वाला है एंट्री, ऐसे करेगा काम