व्हाट्सएप हैकिंग पर सरकार की पुष्टि, भारत में 121 लोगों के फोन को बनाया गया निशाना

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 28 Nov 2019 02:51 PM IST
Ravi Shankar Prasad Replies on WhatsApp spyware attack in Rajya Sabha
whatsapp hack

    व्हाट्सएप जासूसी को लेकर रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में पुष्टि की है कि भारत में करीब 121 लोगों के फोन को निशाना बनाया गया है। उन्होंने बताया कि बीते पांच सितंबर, 2019 को वाट्सएप ने सीईआरटी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि इस बात की अभी भी जानकारी नहीं मिली है कि कौन-सी जानकारी हैकर्स तक पहुंची है।

    रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारतीय और विदेशी दोनों का ही डिजिटल बाजार में योगदान देने के लिए स्वागत है। उन्हें यह समझना होगा कि भारतीयों की रक्षा और सुरक्षा का मुख्य महत्व है। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए उचित सुरक्षा कदम उठाने चाहिए।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp ने कबूला, भारत के 121 लोगों को बनाया गया शिकार, 20 के फोन में घुसे हैकर्स

    वहीं इस मामले पर दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मैं सभी दलों से एक संयुक्त संसदीय समिति का गठन करने और इस संवेदनशील मुद्दे की जांच करने का अपील करता हूं क्योंकि यह हमारे मौलिक अधिकारों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है।'

    बता दें कि पिछले सप्ताह ही फेसबुक के स्वामित्व वाले एप WhatsApp ने भारत सरकार को जानकारी दी थी कि इस्रायल के एनएसओ ग्रुप द्वारा हैकिंग में भारत के 121 लोगों को निशाना बनाया गया जिनमें से 20 लोगों के फोन के डाटा चोरी हुए, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है जिन लोगों के फोन से डाटा चोरी हुए हैं उनमें क्या-क्या शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें