एक कमांड से चालू या बंद कर सकेंगे स्मार्ट पंखा, जल्द मार्केट में लेने वाला है एंट्री, ऐसे करेगा काम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 29 Nov 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Carro Smart Celling Fan Soon Launch Know Price And Specifications
Carro Smart Celling Fan - फोटो : Carro_USA / Twitter

    आमतौर पर लोगों को अपने घर की छत पर लगे फैन को चालू और बंद करने के लिए उठना पड़ता है। दूसरी तरफ कई लोग चाहते हैं कि वह अपनी जगह बैठे-बैठे ही पंखे को एक आवाज से चालू या बंद कर सकें। इस इच्छा को ध्यान में रखते हुए अमेरिका की कंपनी कारो (Carro) ने खास स्मार्ट फैन (Carro Smart Celling Fan) लॉन्च किया है। इस पंखे की खासियत यह है कि यूजर्स इसको गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा के जरिए एक कमांड से ऑपरेट कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस फैन में एलईडी स्मार्ट लाइट मॉड्यूल के साथ कूल और वार्म कलर टेंपरेचर सेटिंग का विकल्प मिलेगा। तो आइए जानते हैं कारो स्मार्ट फैन की कीमत, डिजाइन और फीचर्स के बारे में...

    कंपनी ने इस फैन की कीमत 499 डॉलर (करीब 35,778 रुपये) रखी है। फिलहाल, इस स्मार्ट फैन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अधिक जानकारी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह स्मार्ट फैन 2020 के अंत तक भारतीय बाजार में दस्तक देगा।

    विज्ञापन

    इस फैन का साइज 60 इंच का है, जिसमें तीन एयरफॉइल ब्लेड्स शामिल हैं। इस पंखे के ब्लेड्स एबीएस प्लास्टिक से बने हैं। वहीं, लुक की बात करें तो कंपनी ने इन ब्लेड्स को ब्लैक कलर दिया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस फैन में 10 स्पीड reversible मोटर दी है, जो 60 से लेकर 220 आरपीएम तक की पावर जनरेट करती है। इसके साथ ही यूजर्स को कनेक्टिविटी के लिहाज से इस स्मार्ट पंखे में वाई-फाई का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे इसे एक जगह बैठे-बैठे की चलाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी यूजर्स को इस स्मार्ट फैन के लिए पांच बटन वाला रिमोट देगी, जिससे इसको ऑपरेट किया जा सकेगा। यूजर्स इस रिमोट के जरिए पंखे की लाइट ऑन या ऑफ और स्पीड को कंट्रोल कर पाएंगे। इसके अलावा फैन के साथ इंस्टॉलेशन गाइड, एसी एडेप्टर और वायर को कवर करने के लिए बॉक्स दिया जाएगा।

    यूजर्स गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा के जरिए एक कमांड से स्मार्ट फैन की स्पीड को चेंज और ऑन या ऑफ कर पाएंगे। लेकिन वॉयस कमांड से एलईडी लाइट्स को ऑपरेट नहीं किया जा सकेगा। वहीं, यह पंखा थर्ड पार्टी एप और आईएफटीटीटी एप्लेट्स को सपोर्ट नहीं करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें