Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम 8 सितंबर को नहीं होगा लॉन्च, गूगल ने की पुष्टि

विस्तार
दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने बीते बुधवार (8 जुलाई 2020) को होम समिट कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Michele Turner ने एंड्रॉयड 11 की लॉन्चिंग तारीख (8 सितंबर 2020) का जिक्र किया था। हालांकि, अब कंपनी ने कथित तौर पर एंड्रॉयड 11 की लॉन्चिंग तारीख का खंडन कर दिया है। वहीं, कंपनी ने कहा है कि होम समिट में एंड्रॉयड 11 की जिस लॉन्चिंग तारीख का उल्लेख किया गया था, वह एक 'त्रुटि' है। हमने अभी तक एंड्रॉयड 11 की आधिकारिक लॉन्चिंग तारीख का एलान नहीं किया है।
एंड्रॉयड 11 का बीटा वर्जन के फीचर
आपको बता दें कि गूगल ने जून में एंड्रॉयड 11 के बीटा वर्जन को लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें वन टाइम प्राइवेसी फीचर का सपोर्ट मिला है। जब तक यूजर्स किसी भी एप का इस्तेमाल करते रहेंगे, तब तक डेवलपर्स को डाटा मिलेगा। यदि यूजर्स उस एप को अपने फोन से डिलीट कर देते हैं, तो डेवलपर्स को डाटा मिलना तुंरत बंद हो जाएगा। इस फीचर में स्मार्टफोन के माइक्रो-फोन, कैमरा और लोकेशन जैसी परमिशन को वन-टाइम प्राइवेसी में रखा गया है। वहीं, इस फीचर से यूजर्स का निजी डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।
इसे भी पढ़ें: डेटिंग एप Tinder में जल्द आने वाला है नया फीचर, जानें क्या है खास
मीडिया कंट्रोल फीचर
गूगल ने एंड्रॉयड 11 बीटा वर्जन में लेटेस्ट मीडिया कंट्रोल फीचर जोड़ा है। यूजर्स इस फीचर से अपने फोन के साथ जुड़े किसी भी स्मार्ट डिवाइस को आसानी से कंट्रोल कर सकेगे। इसके लिए यूजर्स को फोन में दिए गए पावर बटन को लॉन्ग प्रेस करना होगा।
फेक कॉल फिल्टर फीचर
गूगल ने एंड्रॉयड 11 के लेटेस्ट बीटा वर्जन में फेक कॉल फिल्टर फीचर को जोड़ा है। इस फीचर से यूजर्स को अनचाही कॉल से आजादी मिलेगी। साथ ही यूजर्स इस फीचर की मदद से कॉल स्क्रीनिंग एप को भी रोक सकेंगे। इस फीचर की खासियत है कि इसके पास यह भी जानकारी होगी कि आखिर क्यों यूजर कॉल को रिजेक्ट किया था।