इस हफ्ते फिर आ रही Amazon की सेल, iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Sun, 01 Oct 2017 09:22 AM IST
Amazon Great Indian Festival Sale: Starting again on 4th October
इसका आयोजन 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक होगा। - फोटो : Amazon

    पिछले हफ्ते ही अमेजन इंडिया ने चार दिन की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल का आयोजन किया था। यह सेल 21 से 24 सितंबर तक चली थी। भारत में अमेजन को चार साल हो गए हैं और इस साल की सेल कंपनी के लिए अब तक का सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट रहा है। इसकी सफलता से प्रभावित होते हुए कंपनी फिर से Great Indian Festival Sale लेकर आ रही है। दूसरी सेल इसी हफ्ते होगी। इसका आयोजन 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक होगा।

    अमेजन सेल में मिलेंगी ये सुविधाएं

    Amazon Great Indian Festival Sale
    Amazon Great Indian Festival Sale - फोटो : Amazon

    इस सेल के तहत कंपनी सिटी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों को 10 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक देगी। सेल के दौरान Amazon Pay बैलेंस से शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को 15 फीसदी का वैल्यू बैक दिया जाएगा। कंपनी ने बताया कि सेल में 10 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर छूट दी जाएगी।

    पढ़ें: JioPhone से प्राइवेसी को खतरा? आपकी लोकेशन ट्रैक और आवाज रिकॉर्ड कर सकती है कंपनी

    अमेजन ने बताया कि 4 अक्टूबर से शुरू हो रही सेल में सैमसंग, सोनी, एचपी, एलजी, नोकिया और एप्पल जैसे ब्रांड्स पर ऑफर्स उपलब्ध होंगे। इसमें आईफोन और PS4 जैसे प्रोडक्ट्स भी शामिल होंगे। इसके अलावा वनप्लस, डेल, ऑनर और वीवो जैसे ब्रांड्स भी सेल में उपलब्ध रहेंगे।

    कंपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिव सीजन के दौरान No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर जैसी सुविधाएं भी देंगी। पिछले हफ्ते हुई सेल में स्मार्टफोन और लार्ज एप्लायंसेस सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट रहे हैं। पिछले साल दिवाली पर हुई सेल की तुलना में इस बार 2.5 गुना ज्यादा स्मार्टफोन बिके, जबकी लार्ज एप्लायंसेस की बिक्री में चार गुना का इजाफा हुआ।

    और पढ़ें...