JioPhone से प्राइवेसी को खतरा? आपकी लोकेशन ट्रैक और आवाज रिकॉर्ड कर सकती है कंपनी

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Fri, 29 Sep 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
Relaince Jio 4G feature Phone Location Tracking and Privacy Issue
jio phone

    रिलायंस जियो एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार जियो सिम या ऑफर्स के कारण नहीं, बल्कि देश के पहले 4जी फीचर फोन JioPhone के कारण। कंपनी के मुताबिक फोन की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। हालांकि इसके साथ ही कंपनी ने जियो फोन से जुड़े नियम व शर्तों का भी खुलासा किया है। कंपनी के मुताबिक, आपको हर साल कम से कम 1500 रुपए या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराना ही होगा। इस शर्त को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इसके अलावा तीन साल से पहले जियो फोन रिटर्न करने पर भी आपको जेब से पैसे भरने होंगे।

    लोकेशन ट्रैक और आवाज रिकॉर्ड कर सकती है कंपनी

    Relaince Jio Phone Location Tracking and Privacy Issue
    Relaince Jio Phone Location Tracking and Privacy Issue - फोटो : Relaince Jio

    कंपनी की वेबसाइट पर जियो फोन को लेकर बताई गई नियम व शर्तों के मुताबिक, इस फोन की बिक्री करने वाली रिलायंस रिटेल (RRL) के पास जियो फोन यूजर्स की लोकेशन ट्रैक और आवाज रिकॉर्ड करने का अधिकार होगा। कंपनी ने लिखा है, "Reliance Retail will have access to precise geo-location and other information related to your location on a regular basis through Bluetooth and Wi-Fi signals, calendar entries and other technologies and data.” (रिलायंस रिटेल के पास ब्लूटूथ, वाई-फाई सिग्नल, कैलेंडर और अन्य टेक्नोलॉजी व डेटा के जरिए फोन की लोकेशन और इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का अधिकार होगा। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपके फोन की लोकेशन सेटिंग ऑन हो।

    विज्ञापन

    एक अन्य शर्त के मुताबिक, "company may collect and store recordings of your voice that RRL makes when you use voice commands to control a service.” (किसी सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए फोन से दी गई वॉयस कमांड को कंपनी इक्ट्ठा या रिकॉर्ड करके रख सकती है।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें