15,000 रुपये से कम कीमत में डुअल कैमरा वाले 5 स्मार्टफोन

मोटो जी5एस प्लस
मोटो जी5एस प्लस में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2GHz का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिनमें दोनों कैमरे 13 मेगापिक्सल के होंगे। वहीं 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3000mAh की बैटरी है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है।

शाओमी एमआईA1
एमआई ए1 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल कैमरा सेटअप (12+12), 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3080 एमएएच की बैटरी, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है।

लेनोवो के8 नोट
इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, मीडियाटेक हेलियो X23 प्रोसेसर, 3 जीबी/32 जीबी और 4 जीबी/64 जीबी स्टोरेज, 4000mAh की बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप (13+5), फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इस फोन के 3GB रैम, 32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 12,999 और 4GB रैम, 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है।