साल 2018 में लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन में मिलेगा फिंगरप्रिंट सेंसर

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 Sep 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
Fingerprint scanners will be seen in nearly all of the smartphones that will ship in 2018
Fingerprint scanners - फोटो : Mashable

    फिंगरप्रिंट स्कैनर को 4 साल पहले लॉन्च किया गया जो कि आजकल आसानी से स्मार्टफोन में देखने को मिल जाएगा। वहीं अगले साल तक सभी स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर आपको देखने को मिलेगा। ऐसा दावा रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट Counterpoint ने किया है। फर्म का कहना है कि अगले साल यानी 2018 में फिंगरप्रिंट स्कैनर वाले करीब 1 अरब स्मार्टफोन की बिक्री होगी।

    एप्पल आईफोन 5एस से पोपुलर हुुआ फिंगरप्रिंट स्कैनर

    iPhone 5S
    iPhone 5S

    फोन में फिंगरप्रिंट का जन्म एप्पल के आईफोन iPhone 5s से हुआ था। उसके बाद एक-एक करके तमाम मोबाइल कंपनियों ने इस तकनीक को अपने स्मार्टफोन में देना शुरू कर दिया। वहीं काउंटरप्वाइंट फर्म का कहना है कि स्मार्टफोन यूजर्स फिंगरप्रिंट सेंसर को बेहद सुरक्षित मान रहे हैं और यही कारण है कि ऐसे फोन की डिमांड ज्यादा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 15,000 रुपये से कम कीमत में डुअल कैमरा वाले 5 स्मार्टफोन

    रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 की दूसरी तिमाही में सैमसंग 12 फीसदी फिंगरप्रिंट स्मार्टफोन के साथ मार्केट शेयर में सबसे ऊपर रहा। वहीं इस मामले में 11 फीसदी शेयर के साथ एप्पल और 8 फीसदी शेयर के साथ हुवावे तीसरे नंबर पर रही।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट की वजह से फिंगरप्रिंट स्कैनर वाले फोन की मांग बढ़ी है। इस समय फिंगरप्रिंट स्कैनर स्मार्टफोन का एक अहम फीचर हो गया है। इस समय सबसे सस्ता फोन शाओमी रेडमी 4 है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है और उसकी कीमत 6,999 है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें