Malware Alert: गूगल क्रोम और सफारी का फर्जी अपडेट हो रहा वायरल, गलती से भी ना करें डाउनलोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Nov 2023 11:58 AM IST
सार

AMOS मैलवेयर मैक सिस्टम से पासवर्ड, प्राइवेट और अन्य फाइल को चोरी कर सकता है। आमतौर पर हैकर्स विंडोज यूजर्स को शिकार बनाते हैं, लेकिन इस बार इन्होंने मैक यूजर्स को निशाना बनाया है। साइबर सिक्योरिटी फर्म Malwarebytes ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Alert for Fake Google Chrome Safari Updates that target Mac users With AMOS Malware
google chrome and safari - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी अपने सिस्टम में गूगल क्रोम और सफारी ब्राउजर का अपडेट कर रहे हैं तो आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गूगल क्रोम और एपल सफारी ब्राउजर का फर्जी अपडेट वायरल हो रहा है। इन फर्जी अपडेट के साथ एटॉमिक स्टीलर मैलवेयर (AMOS) भी लोगों के सिस्टम में पहुंच रहा है।

    AMOS मैलवेयर मैक सिस्टम से पासवर्ड, प्राइवेट और अन्य फाइल को चोरी कर सकता है। आमतौर पर हैकर्स विंडोज यूजर्स को शिकार बनाते हैं, लेकिन इस बार इन्होंने मैक यूजर्स को निशाना बनाया है।

    विज्ञापन

    साइबर सिक्योरिटी फर्म Malwarebytes ने इसकी जानकारी दी है। AMOS मैलवेयर को macOS यूजर्स के लिए ClearFake के जरिए फैलाया जा रहा है। एक कैंपेन के तहत वर्डप्रेस साइट को हाईजैक किया जा रहा है और फिर फेक ब्राउजर अपडेट दिया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें