Google Pay Alert: गलती से भी अपने फोन में डाउनलोड ना करें ये एप्स, गूगल ने दी चेतावनी
इन एप्स की मदद से आपके फोन में सेव किसी भी जानकारी को देखा जा सकता है। ओटीपी भी देखे जा सकते हैं और आपके बैंक अकाउंट को खाली किया जा सकता है। गूगल ने कहा है कि यदि इनमें से कोई भी एप आपके फोन में है तो उसे तुरंत डिलीट करें।

विस्तार
आप में से कई सारे लोग Google Pay का इस्तेमाल करते होंगे। Google Pay भारत में इस्तेमाल होने वाले टॉप यूपीआई पेमेंट में से एक है। गूगल ने अपने सभी Google Pay के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। गूगल ने अपने यूजर्स से कहा है कि गलती से भी अपने फोन में कुछ एप्स को डाउनलोड ना करें। गूगल ने कहा है कि इन एप्स के जरिए हैकर्स आपके फोन पर आने वाले ओटीपी को देख सकते हैं। इसके अलावा आपके बैंक अकाउंट भी खाली हो सकते हैं।
गूगल ने अपने यूजर्स को स्क्रीन शेयरिंग एप को डाउनलोड करने से मना किया है। गूगल ने कहा है कि ऐसे किसी भी मोबाइल एप को डाउनलोड ना करें जिसमें स्क्रीन शेयरिंग और रिमोट कंट्रोल का ऑप्शन हो।
स्क्रीन शेयरिंग एप्स का इस्तेमाल आमतौर पर डिवाइस को दूर से ठीक करने के लिए किया जाता है लेकिन आजकल इसका इस्तेमाल लोगों को दूर से ठगने के लिए किया जा रहा है। इस वक्त Screen Share, AnyDesk और TeamViewer जैसे एप्स काफी लोकप्रिय हैं जो कि स्क्रीन शेयरिंग एप हैं। इन एप्स की मदद से किसी भी फोन की स्क्रीन को दूर बैठा कोई भी व्यक्ति देख सकता है।
- OpenAI: सैम ऑल्टमैन के जाने के बाद ChatGPT भी हो गया था बंद, कई यूजर्स ने की शिकायत
- Israel Hamas War: मेटा और टिकटॉक डिलीट करेंगे युद्ध से जुड़े 8,000 पोस्ट, इस्राइल ने दिया आदेश
- OpenAI: हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद सैम ऑल्टमैन की हुई वापसी, सोशल मीडिया के निशाने पर आए बोर्ड मेंबर्स
- काम की बात: कहीं गिर गया है आपका ईयरबड्स तो परेशान ना हों, ऐसे करें सर्च