OpenAI: सैम ऑल्टमैन के जाने के बाद ChatGPT भी हो गया था बंद, कई यूजर्स ने की शिकायत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Nov 2023 03:12 PM IST
सार

OpenAI ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह समस्या सिस्टम के कुछ हिस्सों में आई दिक्कतों के कारण आई थी। ओपनएआई के मुताबिक डाटाबेस कॉपी में कोई समस्या थी। कंपनी ने कहा है कि वह इस बग को फिक्स करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
ChatGPT goes down for a lot of users after Sam Altman exit
ChatGPT APP - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    ओपनएआई ने सैम ऑल्टमैन को नौकरी से निकाल दिया था। सैम ओपनएआई में सीईओ के पद पर थे, हालांकि पांच दिनों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद सैम ऑल्टमैन फिर से ओपनएआई ज्वाइन कर रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में दी है।

    ओपनएआई से सैम ऑल्टमैन के निकाले जाने के बाद कंपनी का सबसे पोपुलर प्रोडक्ट ChatGPT भी ठप पड़ गया था। कई यूजर्स ने इसकी शिकायत की है कि वे ChatGPT एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।

    विज्ञापन

    तमाम साइट के आउटेज को ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर ने भी ChatGPT के डाउन होने की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक 22 नवंबर की रात 3:30 बजे ChatGPT डाउन हो गया था जो कि काफी दर तक डाउन ही था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OpenAI ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह समस्या सिस्टम के कुछ हिस्सों में आई दिक्कतों के कारण आई थी। ओपनएआई के मुताबिक डाटाबेस कॉपी में कोई समस्या थी। कंपनी ने कहा है कि वह इस बग को फिक्स करने की कोशिश कर रही है।

    अभी भी कई यूजर्स को चैटजीपीटी पर "Oops! Something's not right. Contact us at help.openai.com if this keeps up." का नोटिफिकेशन मिल रहा है।

    बता दें कि ओपनएआई से निकाले जाने के बाद सैम ऑल्टमैन माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ने वाले थे। इसकी जानकारी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने दी थी। एक दिन बाद ही सैम ऑल्टमैन ने एक्स पर कहा है कि वे ओपनएआई में वापसी कर रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें