DeepFake: टेक कंपनियों के साथ सरकार की अहम बैठक आज, डीपफेक को रोकने के लिए बन सकता है कानून

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Nov 2023 10:42 AM IST
सार

डीपफेक टेक्नोलॉजी के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए आज सरकार और टेक कंपनियों की एक बैठक होने जा रही है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
Key meeting today to stop deepfake Ashwini Vaishnaw to take stands against
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : x.com

    विस्तार

    डीपफेक टेक्नोलॉजी के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए आज सरकार और टेक कंपनियों की एक बैठक होने जा रही है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

    बैठक में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव, सरकारी अधिकारियों और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के भाग लेने की उम्मीद है। इस मीटिंग का उद्देश्य डीपफेक कंटेंट को रोकने के लिए रणनीति बनाना और उनका समाधान करना है।

    विज्ञापन

    इससे पहले 18 नवंबर को अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि डीपफेक कंटेंट को रोकने के लिए सरकार ने सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को नोटिस जारी किया है और जल्द ही इन प्लेटफॉर्म के साथ एक बैठक होगी। डीपफेक मुद्दे पर बोलते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि यह बहुत ही गंभीर समस्या है। डीपफेक हम सभी के लिए एक बड़ा मुद्दा है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डीपफेक को लेकर गंभीर चर्चा तब से शुरू हुई है जब से साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो काफी वायरल हुआ था। उसके बाद सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को एक एडवाइजरी जारी की थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीपफेक को लेकर कहा था कि यह बहुत ही खतरनाक है।

    पीएम मोदी ने बताया कि उनका भी एक गरबा खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जबकि उन्होंने कभी गरबा खेला ही नहीं है। पीएम मोदी के इस बयान के बाद डीपफेक अब राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। आज की बैठक में डीपफेक को लेकर कोई नया कानूनी भी बन सकता है या फिर पुराने आईटी कानून में ही संशोधन किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें