Airtel ने दिया बड़ा झटका, सभी प्री-पेड प्लान के साथ बंद किया यह ऑफर

एयरटेल ने कुछ दिन पहले ही अपने प्री-पेड ग्राहकों को हाल ही में जी5 का सब्सक्रिप्शन दिया था लेकिन अब खबर है कि कंपनी ने इस सेवा को बंद कर दिया है। इस ऑफर को एयरटेल के ग्राहक काफी पसंद कर रहे थे लेकिन अब कंपनी ने झटका दे दिया है। Airtel यह ऑफर अपने ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स एप के जरिए दे रहा था। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल ने ZEE5 प्री का सब्सक्रिप्शन देना बंद कर दिया है।
एयरटेल कुछ चुनिंदा प्री-पेड ग्राहकों को तीन महीने के लिए फ्री में जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा था, हालांकि एयरटेल के 289 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में अभी भी जी5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। बता दें कि इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है। पहले तीन महीने के लिए जी5 का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था लेकिन अब इस प्लान की वैधता खत्म होते ही जी5 की मेंबरशिप भी खत्म हो जाएगी।
एयरटेल ने एयरटेल थैंक्स के गोल्ड मेंबर को भी जी5 का सब्सक्रिप्शन देना बंद कर दिया है यानी 799 रुपये वाले Xstream फाइबर प्लान के यूजर्स को भी जी5 प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा। गोल्ड यूजर्स के साथ प्लेटिनम यूजर्स को कंपनी यह सुविधा अब नहीं देगी। ऐस में यदि आप एयरटेल के ग्राहक हैं और आपको फ्री में जी5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन चाहिए तो आपको 289 रुपये वाला प्लान ही लेना होगा।