Realme X2 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
रियलमी एक्स 2 का 8 जीबी रैम वेरिएंट हुआ लॉन्चनए वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ हैरियलमी एक्स 2 में मिलेंगे चार कैमरे

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने पिछले साल एक्स 2 (Realme X2) डिवाइस को भारत में पेश किया था। अब कंपनी ने रियलमी एक्स 2 स्मार्टफोन के नए 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। अब यह स्मार्टफोन कुल चार स्टोरेज ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उपलब्ध है। तो आइए जानते हैं एक्स 2 के नए वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने रियलमी एक्स 2 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया है। लेकिन यह साफ कर दिया है कि इस वेरिएंट को 21 जुलाई रात 8 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। आपको बता दें कि रियलमी एक्स 2 का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट बाजार में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रामश: 17,999 रुपये, 19,999 रुपये और 20,999 रुपये है।
Realme X2 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।